{"_id":"571767644f1c1b13538b4582","slug":"ola-offers-free-ride-to-customers","type":"story","status":"publish","title_hn":"करते हैं ओला की सवारी, आपके लिए है ये खास ऑफर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
करते हैं ओला की सवारी, आपके लिए है ये खास ऑफर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 20 Apr 2016 04:56 PM IST
सार
- ओला ऐप आपके लिए लाएं है फ्री यात्रा का मौका
- बुकिंग के दौरान उन्हें कूपन कोड (ODDEVEN) का इस्तेमाल करना होगा
विज्ञापन
आेला
विस्तार
आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और ऑड-ईवेन के कारण आपको काम पर जाने में दिक्कत हो रही है तो ओला ऐप आपके लिए लाएं है फ्री यात्रा का मौका। ऐप के माध्यम से यात्रियों तक कैब सेवा मुहैया कराने वाली ओला दिल्ली-एनसीआर में अपनी शटल सेवा के माध्यम से यात्रियों को आगामी 22 और 29 अप्रैल को फ्री राइड का मौका दे रही है।
विज्ञापन
यात्रियों को इसके लिए सौ फीसद कैशबैग मिलेगा और इसके लिए बुकिंग के दौरान उन्हें कूपन कोड (ODDEVEN) का इस्तेमाल करना होगा। गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में ओला 500 से ज्यादा शटल्स चलाती है और 120 मार्गों को कवर करते हुए बीस हजार लोगों को रोजाना अपने गंतव्य तक पहुंचाती है।
विज्ञापन
कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट-न्यू इनिशिएटिव संदीप साहनी ने बताया कि कंपनी इस सेवा को काफी सराहा जा रहा है। यात्रियों की सुविधा का भी हम पूरा ध्यान रख रहे हैं। ओला शटल में 4जी वाई-फाई, ऑन डिमांड एंटरटेनमेंट, जीपीएस ट्रैकिंग, रिजर्व्ड पुश-बैक सीटिंग और ओला मनी जैसी सुविधा मुहैया करायी जा रही है।
विज्ञापन