फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NSE Scam news update cbi arrests anand subramanian in national stock exchange scam chitra ramkrishna

NSE Scam: आनंद सुब्रमण्यम को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, पूर्व एमडी चित्रा रामकृष्ण का था करीबी सहयोगी

Fri, 25 Feb 2022 09:37 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 25 Feb 2022 09:37 AM IST
सार

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व समूह संचालन अधिकारी और चित्रा रामकृष्ण के सलाहकार आनंद सुब्रमण्यम चेन्नई से देर रात सीबीआई ने गिरफ्तार किया गया है। आनंद सुब्रमण्यम पर आरोप है कि वो एनएसई के कामकाज में दखल देते थे। वह एनएसई की पूर्व सीईओ को सलाह दिया करते थे।

विज्ञापन
NSE Scam news update cbi arrests anand subramanian in national stock exchange scam chitra ramkrishna
सीबीआई - फोटो : social media

विस्तार

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व समूह संचालन अधिकारी और चित्रा रामकृष्ण के सलाहकार आनंद सुब्रमण्यम चेन्नई से देर रात सीबीआई ने गिरफ्तार किया गया है। आनंद सुब्रमण्यम पर आरोप है कि वे एनएसई के कामकाज में दखल देते थे। वो एनएसई की पूर्व सीईओ को सलाह दिया करते थे और वह उनके इशारे पर काम किया करती थीं। 

विज्ञापन


सुब्रमण्यम हो सकता है हिमालयी योगी 
रिपोर्ट के मुताबिक, मामला सामने आने के बाद से केंद्रीय जांच एजेंसी एनएसई को-लोकेशन स्कैम में आनंद सुब्रमण्यम से लगातार पूछताछ कर रही थी। उसके पास से जितने दस्तावेज जब्त किए गए थे, उनकी गंभीरता से जांच की गई। बता दें कि सुब्रमण्यम के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया कि सीबीआई ने चेन्नई में उसके आवास पर छापा मारा था। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि आनंद सुब्रमण्यम ही हिमालयी योगी है जो एनएसई प्रमुख चित्रा रामकृष्ण को निर्देशित कर रहा था। 
विज्ञापन


चित्रा ने बताया था खुद को निर्दोष
गौरतलब है कि बीते दिनों से एनएसई स्कैम से संबंधित खबरें चर्चा में थी कि चित्रा रामकृष्ण हिमालय में रहने वाले किसी योगी से अपने कामकाज में मदद लेती थीं। बाद में इस तरह की खबरें आईं कि वो योगी और कोई नहीं बल्कि आनंद सुब्रमण्यम ही थे।  इस संबंध में आई रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि पूछताछ के दौरान चित्रा ने खुद के पीड़ित होने का दावा किया और खुद को कई बातों से अनजान बताया था। रिपोर्ट के मुताबिक, चित्रा ने खुद के निर्दोष होने का दावा किया है और उनका कहना है कि कोई उन्हें फंसा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने कई अधिकारियों से पूछताछ
सीबीआई ने इससे पहले एनएसई की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चित्रा रामकृष्ण समेत अन्य कई अधिकारियों से मामले में गहन पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने रामकृष्ण और एक अन्य पूर्व सीईओ रवि नारायण और पूर्व मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) आनंद सुब्रमण्यन के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया था। बता दें कि चित्रा रामकृष्ण पर मार्केट और रेग्युलेटर की महत्वपू्र्ण जानकारी किसी तीसरे शख्स को साझा करने का आरोप था। उस तीसरे शख्स के बारे में चित्रा का कहना था कि वह एक बाबा हैं जो हिमालय में रहते हैं। उस हिलालयी योगी से ही उन्हें प्रेरणा मिलती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed