{"_id":"636205431abd952b5616340e","slug":"november-bank-holiday-banks-will-remain-closed-for-10-days-know-on-which-days-branches-will-not-work","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"November Bank Holiday: नवंबर में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें किस-किस दिन शाखाओं पर नहीं होगा काम?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
November Bank Holiday: नवंबर में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें किस-किस दिन शाखाओं पर नहीं होगा काम?
Wed, 02 Nov 2022 12:05 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:05 PM IST
सार
November Bank Holiday: नवंबर महीने में देश के कई राज्यों में बैंक शाखाएं 10 दिन बंद रहेंगी। इन दस दिनों में सप्ताहांत पर मिलने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इनमें इसके अंतर्गत दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां आतीं हैं।
विज्ञापन
नवंबर महीने में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से नवंबर महीने के लिए जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार इस महीने 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान बैंक शाखाओं पर कोई कामकाज नहीं होगा, इसलिए यह जरूरी है कि अपने बैंकिंग से जुड़े कार्य इन छुट्टियों की लिस्ट को देखते हुए शेड्यूल करें। नवंबर महीने में देश के कई राज्यों में बैंक शाखाएं 10 दिन बंद रहेंगी। इन दस दिनों में सप्ताहांत पर मिलने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इनमें इसके अंतर्गत दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां आतीं हैं।
विज्ञापन
नवंबर महीने में नानक जयंती, कन्नड़ राज्योत्सव, कनकदास जयंती और वंगला उत्सव की छुट्टियां
आरबीआई की ओर से जारी छुट्टियाें के कैलेंडर के अनुसार छुट्टियों को तीन श्रेणियों में बांटा जाता है। नेगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट अवकाश, रीयल-टाइम ग्रास सेटलमेंट अवकाश और बैंक क्लोजिंग। आरबीआई के मुताबिक नवंबर में क्षेत्रीय अवकाशों के चलते बैंक चार दिन बंद रहेंगे। इन चार दिनों में नानक जयंती, कन्नड़ राज्योत्सव, सेंग कुत्सनेम तथा कनकदास जयंती व वंगला उत्सव की छुट्टियां शामिल हैं। इन त्योहारों के कारण संबंधित राज्यों की बैंक शाखाओं में कामकाम बंद रहेगा। हालांकि, नवंबर महीने में बैंकों में इन छुट्टियों के दौरान बैंकों की ऑनलाइन और यूपीआई सेवाएं निर्बाध रूप से काम करती रहेंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
नवंबर में इन 10 दिनों को बैंक शाखाओं पर नहीं होगा कामकाज
नवंबर महीने की बैंक छुट्टियां।
- फोटो : amarujala.com