फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Northeast witnessed unprecedented development in nine years, identity changed: Jitendra Singh

Jitendra Singh: नौ वर्षों में उत्तर पूर्व में एक अभूतपूर्व विकास हुआ, पहचान बदली: जितेंद्र सिंह

Sat, 01 Jul 2023 09:26 PM IST
कुमार विवेक अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 01 Jul 2023 09:26 PM IST
सार

Jitendra Singh: केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने कहा कि छले आठ वर्षों के दौरान, 2014 से 2022 तक, पूर्वोत्तर राज्यों में डोनर मंत्रालय और एनईसी की योजनाओं के तहत 15,867 करोड़ रुपये की 1,350 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। सशस्त्र बल विशेष सुरक्षा अधिनियम (अफस्पा) को त्रिपुरा और मेघालय से पूरी तरह हटा दिया गया है।

विज्ञापन
Northeast witnessed unprecedented development in nine years, identity changed: Jitendra Singh
डॉ जितेंद्र सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी जितेंद्र सिंह ने कहा है कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर पूर्व में अभूतपूर्व विकास हुआ है। प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने इस दौरान लगभग 60 बार पूर्वोत्तर का दौरा किया है। इससे दिखाता है कि उत्तर पूर्व को लेकर केंद्र सरकार कितना संजीदा है। पहले उत्तर पूर्व की पहचान आतंकवाद, विद्रोह और संघर्ष के के लिए जाना जाता था लेकिन अब इसकी पहचान विकास के रूप में किया जाता है। उन्होंने ये बात आज गुवाहाटी में पूर्वोत्तर में अविश्वसनीय परिवर्तन को प्रदर्शित करने वाले "पूर्वोदय" कॉन्क्लेव का उद्घाटन करते हुए कही।

विज्ञापन

उत्तर पूर्व के विकास के लिए पूर्ववर्ती सरकारों से अधिक धन वर्तमान सरकार ने दिया

उन्होंने कहा, पिछले नौ वर्षों में उत्तर पूर्व के विकास के लिए बजट में काफी ज्यादा धन दिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा नौ बर्षों में अब पीएम नरेंद्र मोदी की पहल से स्थिति में बदलाव आया है। पूर्वोत्तर के युवा अब भारत की मुख्यधारा की विकास में अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा, प्रदानमंत्री मोदी पिछले 9 वर्षों में लगभग 60 से अधिक बार उत्तर-पूर्व का दौरा कर चुके हैं, जबकि उनके मंत्रिपरिषद ने भी 400 से अधिक बार उत्तर-पूर्व का दौरा किया है। अगर कोविड नहीं होता तो शायद प्रधानमंत्री 100 बार दौरा कर चुके होते।

विज्ञापन

उत्तर पूर्व में कानून-व्यवस्था की स्थिति में हुआ काफी सुधार

उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों के दौरान, 2014 से 2022 तक, पूर्वोत्तर राज्यों में डोनर मंत्रालय और एनईसी की योजनाओं के तहत 15,867 करोड़ रुपये की 1,350 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। सशस्त्र बल विशेष सुरक्षा अधिनियम (अफस्पा) को त्रिपुरा और मेघालय से पूरी तरह हटा दिया गया है। कुछ क्षेत्रों को छोड़कर असम, मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश से प्रमुख रूप से हटा दिया गया है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। इसमें 63 प्रतिशत की कमी आई है। यूपीए के तहत 2006-14 की अवधि के दौरान 8700 मामलों की जगह 2014-22 की अवधि के दौरान केवल 3195 मामले रह गए हैं। उन्होंने कहा, एनडीए के नेतृत्व वाली भारत सरकार ने उत्तर पूर्व के विकास के लिए पूर्ववर्ती सरकारों से अधिक आर्थिक मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed