फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   No plans to import dairy products like butter

Dairy Products: मक्खन जैसे डेयरी उत्पादों के आयात की कोई योजना नहीं, किसानों को यहीं मिल रहे हैं अच्छे दाम

Sat, 15 Apr 2023 05:40 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 15 Apr 2023 05:40 AM IST
सार

पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला ने कहा डेयरी उत्पादों की किल्लत की खबरें पूरी तरह से गलत हैं। देश में दूध की कमी नहीं है और सरकार इस ओर नजर बनाए हुए है।  

विज्ञापन
No plans to import dairy products like butter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डेयरी उत्पादों के आयात की चर्चा के बीच केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला ने कहा, मक्खन जैसे डेयरी उत्पादों का आयात नहीं किया जाएगा। इन चीजों की आपूर्ति बढ़ सके, इसके लिए सरकार घरेलू क्षेत्र की मदद लेगी। एक कार्यक्रम में शुक्रवार को पुरूषोत्तम रूपाला ने कहा, मांग बढ़ गई है। डेयरी उत्पादों की किल्लत की खबरें पूरी तरह से गलत हैं। देश में दूध की कमी नहीं है और सरकार इस ओर नजर बनाए हुए है।  

विज्ञापन


किसानों को मिल रहे हैं अच्छे दाम
उन्होंने कहा, हमारे यहां अप्रयुक्त क्षेत्र बड़ा है, जिसका लाभ उठाने का प्रयास किया जाएगा। हम उचित प्रबंध करेंगे। इन उत्पादों के खुदरा दामों की चिंता नहीं की जानी चाहिए। किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। बीते सप्ताह केंद्र सरकार के एक अधिकारी ने कहा था कि घरेलू बाजार में मक्खन के बढ़ते दाम को थामने के लिए उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


आइसक्रीम में तय मानकों का  पूरी तरह से पालन करें कारोबारी
इंडियन आइसक्रीम मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने कहा है कि कारोबारी आइसक्रीम में भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक (एफएसएसएआई) के निर्धारित नियमों के तहत मानक का पूरी तरीके से पालन करें। आइसक्रीम में दूध और दूध से बने अन्य उत्पादों का उपयोग होता है। साथ ही जमे हुए दूध उत्पादों जैसे कुल्फी में भी दूध होता है। इसमें मिल्क फैट और मिल्क सॉलिड हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रेसीडेंट सुधीर शाह ने शुक्रवार को कहा, इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें दावा है कि आइसक्रीम हानिकारक है, लेकिन ऐसा नहीं है। जमे हुए मिठाई में वसा मुख्य रूप से वनस्पति तेल से आती है। वनस्पति तेल सुरक्षित है जिसका उपयोग कई खाद्य उत्पादों में किया जाता है। 

खाद्य तेल का आयात 8% बढ़ा
देश में खाद्य तेल का आयात मार्च में आठ फीसदी बढ़कर 11.35 लाख टन पर पहुंच गया है। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने कहा, घरेलू रिफाइनरियों को बचाने के लिए इस पर शुल्क बढ़ाने की जरूरत है। गैर खाद्य तेल का आयात घटकर 36,693 टन रहा है। नवंबर, 2022 से मार्च, 2023 के बीच खाद्य तेल का आयात बढ़कर 69.80 लाख टन पर पहुंच गया था जो उसके पहले के साल की समान अवधि में 56.42 लाख टन था। 

भरोसेमंद सीमेंट ब्रांड बनी अंबुजा-एसीसी  
अदाणी समूह की सीमेंट कंपनियां अंबुजा व एसीसी ने टीआरए रिसर्च की ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट 2023 में लगातार दूसरे वर्ष सबसे भरोसेमंद सीमेंट ब्रांड के रूप में जगह बनाई है। अंबुजा-एसीसी ने रिपोर्ट में क्रमशः 91 और 115 की रैंकिंग हासिल की है। दोनों शीर्ष दो सीमेंट ब्रांडों में शामिल हैं और रिपोर्ट की निर्माण श्रेणी में शीर्ष तीन ब्रांडों में भी ये शामिल हैं। रिपोर्ट के महत्वपूर्ण निष्कर्षों में से एक उपभोक्ता विश्वास के निर्माण में पारदर्शिता और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्व है। 

रियल एस्टेट में पीई का निवेश 4.2 अरब डॉलर
रियल एस्टेट क्षेत्र में पिछले वित्त वर्ष में प्राइवेट इक्विटी (पीई) का निवेश 4.2 अरब डॉलर रहा है। इसमें से 22% योगदान घरेलू निवेशकों का रहा है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) को इस निवेश में से 32 फीसदी हिस्सा मिला जो 2021-22 में 18 फीसदी पर था। एनारॉक कैपिटल ने कहा, विदेशी निवेशकों का योगदान 75% रहा है। 2021-22 में भी पीई ने 4.2 अरब डॉलर का निवेश किया था।

आईओसी के प्लांट में बनाया जाएगा ग्रीन जेट फ्यूल
इंडियन ऑयल की पानीपत रिफाइनरी में ग्रीन जेट फ्यूल बनाया जाएगा। इसके लिए करीब तीन हजार करोड़ रुपये प्लांट रिफाइनरी में निवेश होगा। प्लांट में 50% हिस्सा इंडियन ऑयल का और 25% अमेरिकी कंपनी लैंजाजेट इंक का होगा। बाकी 25 प्रतिशत शेयर एयरलाइंस कंपनी के समूह का होगा। इंडियन ऑयल 1,500 करोड़ और अमेरिका की कंपनी 750 करोड़ निवेश करेगी।


एपल का 25 फीसदी विनिर्माण भारत में होगा
भारत में इलक्ट्रोनिक्स उद्योग को लेकर गोयल ने कहा, बाजार पूंजीकरण के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एपल अगले पांच वर्ष में अपने वैश्विक उत्पादन का 25 फीसदी विनिर्माण भारत में करेगी। इस उद्योग से जुड़ा बुनियादी ढांचा और पारिस्थितिकी तंत्र भारत में पूरी तरह से तैयार है। जहां, पूरी दुनिया की निगहों एपल पर टिकी हैं। एपल ने भारत का हाथ थामा है। भारत में एपल फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन के साथ अपने उत्पादों का विनिर्माण कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed