{"_id":"5ffcf53a0f965f35206e08e5","slug":"no-increase-in-diesel-and-petrol-prices-for-the-fourth-consecutive-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Petrol Diesel Price: आज भी डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Petrol Diesel Price: आज भी डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं
Tue, 12 Jan 2021 10:31 AM IST
Amit Mandal
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल डीजल की कीमत आज
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार चौथे दिन भी डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। बुधवार को लगातार 29 दिन दाम स्थिर रहने के बाद फिर दो दिन तेल के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई थी। आज पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं।
विज्ञापन
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
इससे पहले दिल्ली में पेट्रोल की अधिकतम कीमत चार अक्तूबर 2018 को 84 रुपये प्रति लीटर थी। उस समय डीजल 75.45 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर था। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।
विज्ञापन
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 74.38 84.20
कोलकाता 77.97 85.68
मुंबई 81.07 90.83
चेन्नई 79.72 86.96
(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
विज्ञापन
लगातार चौथे महीने बढ़ी ईंधन की मांग
मालूम हो कि देश की ईंधन की मांग में दिसंबर में लगातार चौथे महीने बढ़ोतरी हुई है। आर्थिक गतिविधियां फिर शुरू होने से ईंधन की खपत दिसंबर में 11 महीने के उच्चस्तर पर पहुंच गई है। हालांकि, यह कोविड-19 के पूर्व के स्तर से अभी दो फीसदी कम है। पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर, 2020 में पेट्रोलियम उत्पादों की कुल मांग सालाना आधार पर घटकर 1.85 करोड़ टन रह गई। एक साल पहले समान महीने में यह 1.89 करोड़ टन थी।
कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से अप्रैल में ईंधन की मांग 49 फीसदी घटी थी। 69 दिन के राष्ट्रीय स्तर के लॉकडाउन के बाद स्थानीय और राज्यस्तर पर भी अंकुश लगाए। हालांकि, बाद में इन अंकुशों में धीरे-धीरे ढील दी गई। नियंत्रण वाले क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर अंकुश अभी कायम हैं। त्योहारी सीजन की शुरुआत से ईंधन की खपत में वृद्धि शुरू हुई। लेकिन देश के ज्यादातर हिस्सों में स्कूल और शैक्षणिक संस्थान अभी बंद हैं। ऐसे में सार्वजनिक परिवहन अभी सामान्य नहीं हो पाया है।