फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   nitin gadkari launches soap made from cow dung and bamboo bottles

गाय के गोबर से बना साबुन और बांस की बोतल हुई लॉन्च, इतनी है कीमत

Tue, 01 Oct 2019 07:58 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 01 Oct 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
nitin gadkari launches soap made from cow dung and bamboo bottles
nitin gadkari - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार ने गाय के गोबर से बना नहाने का साबुन और बांस से बनी बोतल को लॉन्च कर दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को यहां खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा निर्मित इस गाय के गोबर से बने साबुन और बांस से बनी पानी की बोतलों को लॉन्च करते हुए कहा कि वह जैविक खेती और उसके लाभ के पुरजोर समर्थक है।  

विज्ञापन


एमएसएमई मंत्री गडकरी ने अच्छा प्रदर्शन करने वाली निर्यात इकाइयों से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि एमएसएमई मंत्रालय ने एक योजना का प्रस्ताव किया है जिसके तहत इस प्रकार की एमएसएमई इकाइयों (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों) में 10 प्रतिशत इक्विटी भागीदारी केंद्र सरकार की होगी। 
विज्ञापन


गडकरी ने एक कार्यक्रम में कहा कि ‘नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 20 एमएसएमई पंजीकृत थे और अब वे पूंजी बाजार में प्रवेश कर रहे हैं। हमने एक योजना तैयार की है और उसे वित्त मंत्रालय के पास भेजा है, जहां 10 प्रतिशत इक्विटी का योगदान सरकार द्वारा किया जाएगा।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) को अगले दो वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार करना चाहिए और विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करना चाहिए। 


गडकरी ने खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा बेचे जाने वाले उत्पादों की ब्रांडिंग के महत्व और उपभोक्ताओं के बीच जैविक वस्तुओं की स्वीकार्यता बढ़ने पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ‘हमें गुणवत्ता और बेहतर पैकेजिंग के साथ महात्मा गांधी के आर्थिक विचारों की भावना के समझौता किए बिना पेशेवर और पारदर्शी दृष्टिकोण की आवश्यकता है।’ बांस से बनी पानी की बोतल की कीमत 560 रुपये और 125 ग्राम के साबुन की कीमत 125 रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed