फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   nita ambani elected to the board of america biggest metropolitan museum

150 साल पुराने अमेरिकी म्यूजियम में नीता अंबानी बनी पहली महिला ट्रस्टी

Wed, 13 Nov 2019 01:57 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 13 Nov 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
nita ambani elected to the board of america biggest metropolitan museum

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को 150 साल पुराने मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में ट्रस्टी चुना गया है। ऐसा सम्मान पाने वाली पहली वह भारतीय महिला हैं। म्यूजियम के चेयरमैन डेनियल ब्रॉडस्की ने नीता अंबानी के बोर्ड में शामिल होने की घोषणा करते हुए कहा, 'भारतीय कला एवं संस्कृति को संरक्षित करने और प्रोत्साहित करने की नीता अंबानी की प्रतिबद्धता वास्तव में असाधारण है। उनके बोर्ड में शामिल होने से म्यूजियम की क्षमताओं में इजाफा होगा।'

विज्ञापन

150 साल पुराना है म्यूजियम

न्यूयॉर्क में स्थित यह म्यूजियम 150 साल पुराना है, जहां पर 5000 साल पुरानी कलाकृतियों को संरक्षित करके रखा गया है। पूरे विश्व से लाखों की संख्या में लोग इस म्यूजियम को देखने जाते हैं। इस अवसर पर बोलते हुए नीता अंबानी ने कहा, कि  मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट ने भारतीय कलाओं के प्रदर्शन में दिलचस्पी दिखाई है। म्यूजियम द्वारा वैश्विक मंचों पर भारतीय कला के समर्थन ने मुझे प्रभावित किया है। यह हमारी प्रतिबद्धताओं से मेल खाता है। यह सम्मान मुझे भारत की प्राचीन विरासात के लिए मेरे प्रयासों को दोगुना करने में मदद करेगा।

विज्ञापन


2017 में भी मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट ने एक खास कार्यक्रम में नीता अंबानी को सम्मानित किया था। यह कार्यक्रम उन हस्तियों के सम्मान में किया जाता है जो कला की दुनिया में विविधता और समावेश को बढ़ावा देते हैं। नीता अंबानी ‘द मेट्स इंटरनेशनल काउंसिल’ की भी सदस्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में मिला था खेल प्रोत्साहन पुरस्कार

श्रीमती अंबानी को 2017 में रिलायंस फाउंडेशन के काम के लिए भारत के राष्ट्रपति से प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार मिला था। वह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य भी हैं और इस भूमिका को निभाने वाली वे पहली भारतीय महिला हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed