फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nifty given highest return of 25 percent in one year compared to world major share markets

Share Market: दुनिया के बाजारों की तुलना में निफ्टी का रिटर्न सर्वाधिक, एक साल में दिया 25 फीसदी का फायदा

Thu, 12 Sep 2024 04:37 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 12 Sep 2024 04:37 AM IST
सार

आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय बाजार वैश्विक प्रतिस्पर्धियों की तुलना में बेहतर बना हुआ है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा दर में वृद्धि, रूस-यूक्रेन व इस्राइल-ईरान युद्ध, अमेरिका व ब्रिटेन में मंदी और अन्य तनावों के बावजूद भारतीय बाजार ने दुनिया के बाजारों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
Nifty given highest return of 25 percent in one year compared to world major share markets
भारतीय शेयर बाजार (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (निफ्टी) ने एक साल में दुनिया के प्रमुख शेयर बाजारों की तुलना में सर्वाधिक 25 फीसदी रिटर्न दिया है। दूसरे स्थान पर 22 फीसदी के साथ अमेरिका का एसएंडपी 500 है। मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था और खुदरा निवेशकों की बढ़ती भागीदारी भारत के शेयर बाजारों में योगदान दे रही है।

विज्ञापन


आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका के डाऊजोंस और नैस्डैक कंपोजिट ने एक साल में 18 फीसदी और 21 फीसदी रिटर्न दिया है। जर्मनी के डैक्स, चीन के शंघाई कंपोजिट, जापान के निक्केई 225 और ब्रिटेन के एफटीएसई 100 ने 17 से 10 फीसदी के बीच फायदा दिया है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी ने एक फीसदी और हांगकांग के हैंगसेंग ने पांच फीसदी का घाटा दिया है।
विज्ञापन


आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय बाजार वैश्विक प्रतिस्पर्धियों की तुलना में बेहतर बना हुआ है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा दर में वृद्धि, रूस-यूक्रेन व इस्राइल-ईरान युद्ध, अमेरिका व ब्रिटेन में मंदी और अन्य तनावों के बावजूद भारतीय बाजार ने दुनिया के बाजारों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




33% बढ़े निवेश
पांच वर्षों में भारत के कॉरपोरेट का लाभ 4 लाख करोड़ से बढ़कर 16 लाख करोड़ हो गया है। जब भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है, कॉरपोरेट लाभ के साथ इक्विटी पर रिटर्न कमा रहे हैं तो ऐसी स्थिति में बाजार भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

  • विश्लेषकों का कहना है कि भारतीय बाजार और अर्थव्यवस्था नकारात्मक वैश्विक संकेतों को नजरअंदाज करने के लिए परिपक्व हो रही हैं।

बजाज हाउसिंग : टूटा रिकॉर्ड, 3.24 लाख करोड़ के आवेदन
बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। बुधवार को इश्यू 67 गुना भरा। इसने 72.75 करोड़ शेयर जारी किया था। 4,622 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिला। 6,560 करोड़ रुपये की तुलना में 3.24 लाख करोड़ रुपये मिल गए।

  • कोल इंडिया को 2008 में और मुंद्रा पोर्ट को 2007 में दो लाख करोड़ रुपये के आवेदन मिले थे। खुदरा निवेशकों ने बजाज में 6.92 गुना आवेदन किया है। शेयर का ग्रे मार्केट में भाव 92 फीसदी ज्यादा 65 रुपये चल रहा है। इस प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 88.94 लाख आवेदन मिले हैं। इससे पहले 73.5 लाख आवेदन का रिकॉर्ड टाटा टेक्नोलॉजी के नाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed