फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   New Rules April 2024: Many rules will change in the new financial year, New Rules from April 2024 Updates

New Rules April 2024: नए वित्तीय वर्ष में बदल जाएंगे कई नियम, जल्दी निपटा लें ये काम नहीं तो होगी परेशानी

Fri, 29 Mar 2024 12:30 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 29 Mar 2024 12:30 PM IST
सार

New Rules April 2024: आपकी जेब पर असर डालने वाले कई नियम भी बदल जाएंगे। ऐसे में जरूरी है कि आप चालू वित्तीय वर्ष के बचे हुए दिनों में अपने कुछ पेंडिंग काम निपटा लें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन
New Rules April 2024: Many rules will change in the new financial year, New Rules from April 2024 Updates
New Rules From January 1st, 2023 - फोटो : Istock

विस्तार

एक अप्रैल 2024 से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो जाएगी। इसके साथ ही आपकी जेब पर असर डालने वाले कई नियम भी बदल जाएंगे। ऐसे में जरूरी है कि आप चालू वित्तीय वर्ष के बचे हुए दिनों में अपने कुछ पेंडिंग काम निपटा लें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं एक अप्रैल 2024 से कौन-कौन से अहम बदलाव होने हैं।

विज्ञापन


एनपीएस में बदलाव
नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही नेशनल पेमेंट सिस्टम (NPS) से जुड़े नियमों में बदलाव होने वाला है। एक अप्रैल से एनपीएस के खाते में लॉगिन करने के लिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूरी हो जाएगा। ऐसे में ग्राहकों के लिए समय रहते इससे जुड़ी प्रक्रिया के बारे में जान लेना जरूरी है।
विज्ञापन


फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
एक अप्रैल 2024 से फास्टैग से जुड़े कुछ नियम भी बदल रहे हैं। अगर आपने अब तक अपनी कार के फास्टैग की बैंक केवाईसी पूरी नहीं की है तो एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष में आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप 31 मार्च 2024 से पहले ही अपने फास्टैग की केवाईसी से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर लें। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपका फास्टैग खाता बैंक की ओर से निष्क्रिय या ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो फास्टैग खाते में मौजूद बैलेंस का इस्तेमाल करने में भी आपको परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईपीएफओ के खाताधारकों को मिलेगी राहत
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ से जुड़े नियम भी एक अप्रैल 2024 से बदलने वाले हैं। इस बदलाव से इपीएफओ ग्राहकों को राहत मिलने वाली है। दरअसल, एक अप्रैल से खाताधारकों को नौकरी बदलने पर मैनुअल तरीके से अपने पुराने पीएफ बैलेंस को नए अकाउंट में ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं रहेगी। ऑटो मोड में ही पुराने पीएफ का बैलेंस नए अकाउंट के साथ जुड़ जाएगा। फिलहाल यूएएन नंबर होने के बावजूद पीएफ खाते का बैलेंस ट्रांसफर करने के लिए ग्राहक को अलग से अनुरोध करना पड़ता था।

पैन-आधार लिंक 
सरकार पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने की डेडलाइन कई बार बढ़ा चुकी है। फिलहाल 31 मार्च 2024 को आधार पैन लिंक करने की आखिरी तारीख है। यदि 31 मार्च से पहले आपने अपना पैन और आधार कार्ड लिंक नहीं कराया तो आपका पैन कार्ड रद्द हो सकता है। पैन कार्ड निष्क्रिय होने पर आपको कई तरह की परेशानी हो सकती है। उसे दोबारा एक्टिव कराने के लिए आपको 1000 रुपये के जुर्माने का भी भुगतान करना पड़ेगा। ऐसे में जरूरी है कि आप 31 मार्च 2024 से पहले अपना पैन और आधार कार्ड आपस में लिंक करा लें।

रसोई गैस की कीमतों में बदलाव 
सरकार की ओर से हर महीने की एक तारीख को रसोई गैस के कमर्शियल और घरेलू सिलेंडरों के कीमत की समीक्षा की जाती है। हालांकि इस बार लोकसभा चुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लगी हुई है, इसलिए कीमतों में परिवर्तन की गुंजाइश कम है। लेकिन केंद्र सरकार अगर चाहे तो चुनाव आयोग से अनुमति लेकर रसोई गैस की कीमतों में बदलाव का एलान भी कर सकती है।


केडिट कार्ड के नियमों में बदलाव
एक अप्रैल 2024 से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत होने के बाद क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में भी बदलाव होने हैं। एसबीआई क्रेडिट कार्ड के नियम एक अप्रैल 2024 से बदल जाएंगे। नए नियमों के अनुसार क्रेडिट कार्ड के जरिए किराए का भुगतान करने पर अब रिवार्ड प्वाइंड नहीं जारी किए जाएंगे। कई अन्य बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर भी यह नियम 15 अप्रैल 2024 से लागू हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed