फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   new project launch in real estate sector down by 45 percent in second quarter

मकानों की बिक्री घटने से नई परियोजनाओं में 45 फीसदी की गिरावट

Sat, 19 Oct 2019 11:46 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 19 Oct 2019 11:46 AM IST
सार

  • सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद उबर नहीं पा रहा रियल एस्टेट क्षेत्र
  • नई लॉन्चिंग पर भी दिख रहा असर 
  • 33,883 नई परियोजनाएं लॉन्च हुईं सितंबर तिमाही में 61,679 के मुकाबले
  • 25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है मकानों की बिक्री में

विज्ञापन
new project launch in real estate sector down by 45 percent in second quarter
- फोटो : amar ujala

विस्तार

सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद रियल एस्टेट क्षेत्र सुस्ती से उबर नहीं पा रही है। इसका असर मकानों की बिक्री और नई आवासीय परियोजनाओं के लॉन्च पर भी दिखने लगा है। प्रॉपर्टी ब्रोकरेज कंपनी प्रॉपटाइगर डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर तिमाही में नई आवासीय परियोजनाओं की लॉन्चिंग में 45 फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन


2018 की सितंबर तिमाही के 61,679 परियोजनाओं के मुकाबले इस साल की समान अवधि में महज 33,883 परियोजनाएं लॉन्च की गईं। इसके अलावा, मकानों की बिक्री भी 25 फीसदी घटकर 65,799 इकाई रह गई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि बिल्डरों ने देश के प्रमुख नौ शहरों में मकानों की बिक्री में जारी गिरावट को रोकने की काफी कोशिशें की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। इसके अलावा, इस साल की पहली छमाही के दौरान मकानों की बिक्री और नए लॉन्च में साफ तौर पर गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2018-19 की पहली छमाही में 1,70,715 मकान बिके। इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2019-20 की पहली छमाही में महज 1,51,764 मकान ही बिक सके। इसी तरह, 2018-19 की पहली छमाही में 1,37,146 नई आवासीय परियोजनाएं लॉन्च हुई थीं। इसके मुकाबले 2019-20 की पहली छमाही में महज 83,662 परियोजनाएं ही लॉन्च हुईं। यह 39 फीसदी की गिरावट को दर्शाता है।

मुंबई-पुणे में सबसे ज्यादा लॉन्च

रिपोर्ट में कहा गया है कि आलोच्य तिमाही के दौरान पुणे में सबसे अधिक 10,425 आवासीय परियोजनाएं लॉन्च की गईं। इसके बाद भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई में 8,132 परियोजनाएं लॉन्च हुईं। वहीं, मकानों बिक्री की मामले में 21,985 इकाइयों के साथ मुंबई शीर्ष पर रहा, जबकि पुणे में 13,644 मकानों की बिक्री हुई। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गुरुग्राम में नई परियोजनाओं के लॉन्च में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि बाकी शहरों में इसमें गिरावट देखने को मिली है। 

बिके मकानों में आधे किफायती श्रेणी के 

चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के दौरान कुल 65,799 इकाइयों की बिक्री हुई। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 88,078 रहा था। इसके अलावा, इन शहरों में पिछले वर्ष की समान तिमाही में पंजीकृत बिक्री के मुकाबले इस साल गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, इस तिमाही के दौरान बिके कुल मकानों में आधे किफायती श्रेणी के मकान थे। 

बिना बिके मकान 13 फीसदी घटे 

रिपोर्ट के अनुसार, आलोच्य तिमाही में बिना बिके मकानों की संख्या में 13 फीसदी की गिरावट आई है, जो राहत की बात है। इसमें कहा गया है कि बिक्री के मुकाबले नए लॉन्च में कमी के कारण बिना बिके मकानों की संख्या घटी है। देश के प्रमुख नौ बाजारों में बिल्डरों के पास बिना बिके मकानों की संख्या 7,78,627 है। इसमें आधे-से-अधिक किफायती मकान हैं। यह रिपोर्ट अहमदाबाद, बंगलूरू, चेन्नई, गुरुग्राम (भिवाड़ी, धारूहेड़ा और सोहना), हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई (नवी मुंबई और ठाणे), नोएडा (ग्रेटर नोएडा और यमुना-एक्सप्रेसवे) और पुणे में अध्ययन पर तैयार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed