फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Net direct tax collection increased by 21 percent to Rs 13.70 lakh crore

Income Tax: शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 21 फीसदी बढ़कर 13.70 लाख करोड़ रुपये, बजट अनुमान का 75 फीसदी

Tue, 19 Dec 2023 05:50 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 19 Dec 2023 05:50 AM IST
सार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा, चालू वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान प्रत्यक्ष करों से 18.23 लाख करोड़ रुपये जमा होने की उम्मीद है। इसमें व्यक्तिगत आयकर और कॉरपोरेट कर शामिल हैं। 2023-24 में 17 दिसंबर 2023 तक 2.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के रिफंड जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Net direct tax collection increased by 21 percent to Rs 13.70 lakh crore
आयकर विभाग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में अब तक 20.66 फीसदी बढ़कर 13.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,35,754 करोड़ रुपये रहा था। आयकर विभाग ने सोमवार को बताया कि 17 दिसंबर, 2023 तक 13,70,388 करोड़ रुपये के शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में कॉरपोरेट कर (सीआईटी) की हिस्सेदारी 6.95 लाख करोड़ रुपये रही है। वहीं, 6.73 लाख करोड़ रुपये व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) से मिले हैं। इसमें प्रतिभूति लेनदेन कर भी शामिल है। 13.70 लाख करोड़ रुपये के साथ ही चालू वित्त वर्ष 2023-24 में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह बजट अनुमान के 75 फीसदी पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन


2.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक रिफंड जारी
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा, चालू वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान प्रत्यक्ष करों से 18.23 लाख करोड़ रुपये जमा होने की उम्मीद है। इसमें व्यक्तिगत आयकर और कॉरपोरेट कर शामिल हैं। 2023-24 में 17 दिसंबर 2023 तक 2.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के रिफंड जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


राजकोषीय घाटे का लक्ष्य पा लेगी सरकार: कराड
वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने सोमवार को कहा कि सरकार चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 5.9 फीसदी के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को हासिल कर लेगी। चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीने में राजकोषीय घाटा 8.04 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। यह पूरे साल के अनुमान का 45 फीसदी है। कराड़ ने कहा, केंद्र ने 13 दिसंबर तक सरकारी कंपनियों में हिस्सा बेच 100.5 अरब रुपये जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed