फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Net direct tax collection fell, the figure reached Rs 4.5 lakh crore

Tax Collection: शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 1.39 फीसदी गिरा, 4.59 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ा

Sat, 21 Jun 2025 11:28 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sat, 21 Jun 2025 11:28 AM IST
सार

चालू वित्त वर्ष में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में 1.39 प्रतिशत की गिरावट आई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 4.59 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में कम है।

विज्ञापन
Net direct tax collection fell, the figure reached Rs 4.5 lakh crore
टैक्स - फोटो : istock

विस्तार

विज्ञापन

इस वित्त वर्ष में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में गिरावट आई है। सरकारी आंकड़ें के अनुसार चालू वित्त वर्ष में अब तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 4.59 लाख करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वर्ष की तुलना में 1.39 प्रतिशत कम है।  2024 में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 4.65 लाख करोड़ रुपये था। इसमें कहा गया कि इस गिरावट का मुख्य कारण अग्रिम कर संग्रह की रफ्तार में आई कमी है।

ये भी पढ़ें: CRISIL Report: इस्राइल-ईरान युद्ध का भारतीय कंपनियों पर खास असर नहीं, क्रूड पर रखनी होगी नजर

विज्ञापन

अग्रिम कर संग्रह में 3.87% की मामूली बढ़त हुई 

वहीं 1 अप्रैल से 19 जून 2025 के दौरान अग्रिम कर संग्रह में 3.87 प्रतिशत की मामूली बढ़त हुई है। अग्रिम कर संग्रह 1.56 लाख करोड़ रुपये हो गया। 2024 में इस अवधि में अग्रिम कर संग्रह में 27 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई थी। कॉर्पोरेट कर में अग्रिम कर संग्रह 5.86 प्रतिशत बढ़कर 1.22 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं, गैर-कॉर्पोरेट कर संग्रह 2.68 प्रतिशत घटकर 33,928 करोड़ रुपये रह गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 5.45 लाख करोड़ रुपये रहा

इसके अलावा इस अवधि में कॉर्पोरेट कर संग्रह में लगभग 1.73 लाख करोड़ रुपये की गिरावट देखी गई। यह पिछले वर्ष की तुलना में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। हालांकि, गैर-कॉर्पोरेट कर संग्रह, जिसमें मुख्य रूप से व्यक्तिगत आयकर शामिल है, में 0.7 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की गई। यह 2.73 लाख करोड़ रुपये रहा। इस अवधि के दौरान प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) 12 प्रतिशत बढ़कर 13,013 करोड़ रुपये हो गया। इस वित्त वर्ष में अब तक रिफंड जारी करने की राशि 58 प्रतिशत बढ़कर 86,385 करोड़ रुपये हो गई। चालू वित्त वर्ष में अब तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 5.45 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.86 प्रतिशत अधिक है।

इस वर्ष प्रत्यक्ष कर संग्रह का है 25.20 लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य 

चालू वित्त वर्ष (2025-26) में सरकार ने प्रत्यक्ष कर संग्रह 25.20 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया है, जो पिछले साल की तुलना में 12.7 फीसदी अधिक है। सरकार ने 19 जून तक अपने प्रत्यक्ष कर लक्ष्य का 18.21 फीसदी संग्रह कर लिया है। सरकार का लक्ष्य वित्त वर्ष 26 में एसटीटी से 78,000 करोड़ रुपये एकत्र करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed