{"_id":"5c13610cbdec221bc3654786","slug":"nepal-bans-indian-currency-notes-above-100-rupees-denoimination","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस देश में नहीं चलेंगे 200 से लेकर 2000 के भारतीय नोट, तत्काल प्रभाव से लगी रोक","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
इस देश में नहीं चलेंगे 200 से लेकर 2000 के भारतीय नोट, तत्काल प्रभाव से लगी रोक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पड़ोसी देशों में भारतीय करेंसी पर रोक लगनी शुरू हो गई है। पड़ोसी देश नेपाल ने भारतीय करेंसी पर रोक लगा दी है। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे अब भारतीय वहां पर बड़े करेंसी नोटों से खरीददारी नहीं कर सकेंगे। नेपाल के प्रमुख अखबार काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने तत्काल प्रभाव से इस फैसले को लागू करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
इन करेंसी नोटों पर लगाया प्रतिबंध
काठमांडू पोस्ट के मुताबिक अब देश में 200, 500 और 2 हजार के भारतीय नोटों का प्रचलन बंद हो गया है। भारतीय करेंसी में केवल 100 रुपये तक के नोटों का प्रयोग किसी भी वस्तु का भुगतान करने के लिए कर सकेंगे।
विज्ञापन
इस वजह से लगाई रोक
नेपाल सरकार 2020 में 'विजिट नेपाल ईयर' मनाने की तैयारी कर रहा है। सरकार को उम्मीद है कि इस दौरान काफी संख्या में विदेशी पर्यटक देश में आएंगे। करीब 20 लाख पर्यटकों के नेपाल पहुंचने का अनुमान है। इनमें ज्यादातर भारतीय शामिल होंगे। नेपाल सरकार के इस फैसले से वहां जाने वाले लाखों भारतीय पर्यटकों और भारत में काम करने वाले नेपाली नागरिकों पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
यहां पर 100, 50, 20, 10 और 5 रुपये के भारतीय नोट पहले की तरह चलते रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि जो नए नोट भारत सरकार ने जारी किए हैं, उनका साइज हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि नेपाल सरकार ने किन कारणों के चलते इन नोटों पर बैन लगाया है। मालूम हो कि यह सभी नोट नोटबंदी के बाद शुरू किए गए थे।