{"_id":"65dd47547211444bfa012156","slug":"nbcc-construct-rani-lakshmi-bai-central-agricultural-university-nit-sikkim-campuses-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"NBCC: रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विवि के परिसरों का निर्माण करेगा एनबीसीसी, बनाएगा एनआईटी सिक्किम परिसर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
NBCC: रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विवि के परिसरों का निर्माण करेगा एनबीसीसी, बनाएगा एनआईटी सिक्किम परिसर
Tue, 27 Feb 2024 07:52 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 27 Feb 2024 07:52 AM IST
सार
नेवारी परिसर के लिए कार्यालय भवन, प्रशिक्षण हॉल और बाहरी विकास कार्यान्वित किया जाएगा और मुरैना(खजुराहो) परिसर के लिए स्नातक छात्रों के लिए शैक्षणिक भवन और छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
nbcc
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में प्रमुख परियोजनाओं का क्रियान्वयन करेगा। अगले तीन साल के भीतर झांसी, दतिया, नेवाड़ी और मुरैना (खजुराहो) में रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कई परिसरों के ढांचागत विकास का काम करेगा। करीब 331.9 करोड़ रुपये की इस परियोजना के अंतर्गत एनबीसीसी देश में शैक्षिक बुनियादी ढांचे की उन्नति की दिशा में काम करेगा।
विज्ञापन
झांसी परिसर में लड़कों, लड़कियों के छात्रावास, कक्षाओं और प्रयोगशालाओं से युक्त शैक्षणिक भवनों का निर्माण होगा। दतिया परिसर में ऑडिटोरियम, खेल सुविधा, मत्स्य पालन तालाब एवं छात्रावास का निर्माण होगा। नेवारी परिसर के लिए कार्यालय भवन, प्रशिक्षण हॉल और बाहरी विकास कार्यान्वित किया जाएगा और मुरैना(खजुराहो) परिसर के लिए स्नातक छात्रों के लिए शैक्षणिक भवन और छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
एनबीसीसी बनाएगा एनआईटी सिक्किम परिसर
एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सिक्किम के स्थायी परिसर का निर्माण करेगा। ये कैंपस गंगटोक से 45 किलोमीटर दूर खामगडोंग गांव के शांत परिदृश्य के बीच स्थित है। 100 एकड़ के विशाल परिसर में से करीब 50 एकड़ क्षेत्रफल में एनआईटी सिक्किम का स्थायी परिसर विकसित किया जाएगा और नवाचार और शैक्षणिक प्रतिभा के प्रतीक के रूप में काम करेगा।
विज्ञापन
यहां पर करीब 560 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। एनबीसीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक केपी महादेवस्वामी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, एनआईटी सिक्किम के स्थायी परिसर के बुनियादी ढांचे के विकास की जिम्मेदारी मिलना एनबीसीसी की राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है।