फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Natural gas discovery detected from Vijayapuram-2 well in Andaman block, Oil India confirms

Oil India: अंडमान ब्लॉक में विजयपुरम-2 कुएं से प्राकृतिक गैस मिलने का पता चला, ऑयल इंडिया ने की पुष्टि

Sat, 27 Sep 2025 01:31 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sat, 27 Sep 2025 01:31 PM IST
सार

ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने अंडमान शैलो ऑफशोर ब्लॉक में अपने दूसरे अन्वेषणीय कुएं में प्राकृतिक गैस मिलने की पुष्टि की है। यह भविष्य की अन्वेषण और ड्रिलिंग रणनीति में मदद करेगा। कंपशोर ब्लॉक में वर्तमान अन्वेषण अभियान के दौरान हाइड्रोकार्बन की यह पहली घटना है। 

विज्ञापन
Natural gas discovery detected from Vijayapuram-2 well in Andaman block, Oil India confirms
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock

विस्तार

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली महारत्न कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने अंडमान शैलो ऑफशोर ब्लॉक में अपने दूसरे अन्वेषणीय कुएं में प्राकृतिक गैस मिलने की पुष्टि की है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


कंपनी ने बताया कि विजयपुरम-2 नामक यह कुआं ऑफशोर अंडमान ब्लॉक AN-OSHP-2018/1 में खोदा गया था। यह ओपन एक्रेज लाइसेंसिंग पॉलिसी (OALP) के तहत आता है। प्रारंभिक परीक्षणों में गैस के नमूने लेने के बाद प्राकृतिक गैस की उपस्थिति की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


OIL ने कहा कि गैस की उत्पत्ति को समझने के लिए आगे की जांच, जिसमें गैस आइसोटोप अध्ययन भी शामिल है, की जा रही है। इन अध्ययनों से यह स्पष्ट होगा कि गैस किसी स्रोत, प्रवासन मार्ग या हाइड्रोकार्बन के संचयन से संबंधित है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक आकलन के अनुसार, यह हाइड्रोकार्बन के स्त्रोत या प्रवास मार्ग या संचय की उपस्थित का एक प्रमुख संकेतक हो सकता है। यह भविष्य की अन्वेषण और ड्रिलिंग रणनीति में मदद करेगा। कंपशोर ब्लॉक में वर्तमान अन्वेषण अभियान के दौरान हाइड्रोकार्बन की यह पहली घटना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed