फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mutual funds and brokers will not be able to use financial influencers

सख्ती : म्यूचुअल फंड और ब्रोकर नहीं कर सकेंगे फाइनेंशियल इन्फ्लूएंसर्स का इस्तेमाल

Sat, 06 May 2023 05:32 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 06 May 2023 05:32 AM IST
सार

फाइनेंशियल इन्फ्लूएंसर्स को रेगुलेट करना सेबी के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। हालांकि, पंजीकृत बाजार बिचौलियों के जरिये विज्ञापन, इवेंट्स और अन्य के साथ इन्फ्लूएंसर्स को जुड़ने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
Mutual funds and brokers will not be able to use financial influencers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

ब्रोकरों और म्यूचुअल फंडों को विज्ञापन और मार्केटिंग अभियानों में फाइनेंशियल इन्फ्लूएंसर्स के इस्तेमाल पर सेबी रोक लगाएगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि महामारी में इक्विटी बाजारों में खुदरा निवेशकों में उछाल से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सलाह देने वालों की बाढ़ आ गई है।

विज्ञापन


भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) को डर है कि ऐसे इन्फ्लूएंसर्स निवेशकों को गुमराह कर सकते हैं। सेबी ब्रोकरों, पंजीकृत ट्रेडरों और म्यूचुअल फंड हाउसों से उन इन्फ्लूएंसर्स के साथ जुड़ने से मना करने की योजना बना रहा है, जो गुमराह करने वाली सलाह देते हैं और निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं। सेबी इस नियम को लागू करने से पहले उद्योग की सलाह लेगा। उसके बाद यह परिभाषित होगा कि कौन सी सलाह भ्रामक है। इसके बाद इस नियम के उल्लंघन पर जुर्माना और बाजार में कारोबार पर प्रतिबंध जैसे दंड लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


सेबी के दायरे से बाहर है इन्फ्लूएंसर्स को रेगुलेट करना
फाइनेंशियल इन्फ्लूएंसर्स को रेगुलेट करना सेबी के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। हालांकि, पंजीकृत बाजार बिचौलियों के जरिये विज्ञापन, इवेंट्स और अन्य के साथ इन्फ्लूएंसर्स को जुड़ने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। म्यूचुअल फंड और ब्रोकरों को ऐसे सलाहकारों से दूर रहने की सलाह दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीशो ने 251 कर्मियों को नौकरी से निकाला
नई दिल्ली। लागत कम करने की योजना के तहत ई-कॉमर्स कंपनी मीशो ने 251 कर्मचारियों को निकाल दिया है। यह कुल कर्मचारी का करीब 15 फीसदी हिस्सा है। कंपनी के सीईओ विदित अत्रे ने इस संबंध में कर्मचारियों को एक ईमेल भेजकर जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed