फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IT Raid on Huawei: Multiple Income Tax Raids At Premises Of Chinese Telecom Company Huawei News in Hindi

Huawei IT Raid: चीनी कंपनियों पर सरकार सख्त, 54 एप बैन करने के बाद इस टेलिकॉम कंपनी के ठिकानों पर छापा

Wed, 16 Feb 2022 01:43 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 16 Feb 2022 01:43 PM IST
सार

IT Raids At Premises Of Huawei: चाइनीज कंपनियों के खिलाफ सरकार सख्ती दिखा रही है। हाल ही में 54 चीनी एप पर बैन के बाद अब आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के मामले में चीनी टेलिकॉम कंपनी हुवावे के दिल्ली, गुरुग्राम और बेंगलुरु में कंपनी के परिसरों पर छापे मारे। ये छापेमार कार्रवाई मंगलवार को की गई। एक रिपोर्ट में बुधवार को इसकी जानकारी साझा की गई है।
 

विज्ञापन
IT Raid on Huawei: Multiple Income Tax Raids At Premises Of Chinese Telecom Company Huawei News in Hindi
हुवावे के ठिकानों पर छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चाइनीज कंपनियों पर सरकार का रवैया सख्त होता जा रहा है। हाल ही में 54 चीनी एप पर बैन लगाने के बाद अब आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चीनी टेलिकॉम कंपनी हुवावे के कई कार्यालयों पर छापा मारा है। एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बुधवार को यह जानकारी साझा की गई है। इसमें कहा गया कि मंगलवार को दिल्ली, गुरुग्राम और बेंगलुरु में कंपनी के परिसरों पर छापे मारे गए। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने दस्तावेज जब्त किए
रिपोर्ट के अनुसार, आयकर विभाग के अधिकारियों ने कंपनी, उसके भारतीय व्यापार और विदेशी लेन-देन के खिलाफ टैक्स चोरी की जांच  वित्तीय दस्तावेजों और कंपनी के बहीखाते खंगाले। सूत्रों के हवाले से इसमें कहा गया है कि आयकर टीम ने इन ठिकानों से कुछ दस्तावेजों को जब्त भी किया है। हालांकि, कंपनी टैक्स चोरी के आरोपों से खुद को पाक-साफ बताते हुए कहा कि भारत में उसका परिचालन पूरी तरह से कानून के तहत हो रहा है।
विज्ञापन


5जी सेवाओं की टेस्टिंग से बाहर हुवावे
कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि आयकर विभाग की टीम द्वारा हमारे विभिन्न कार्यालयों पर आने और कुछ कर्मचारियों से साथ पूछताछ करने के बारे में जानकारी मिली है। हुवावे को भरोसा है कि भारत में हमारा संचालन सभी कानूनों और विनियमों के अनुरूप हो रहा है। गौरतलब है कि सरकार ने हुवावे को 5जी सेवाओं की टेस्टिंग से बाहर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed