फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mukesh Ambani and other businessmen net worth decreased due to Coronavirus

कोरोना का असर: दो माह में 28 फीसदी कम हुई मुकेश अंबानी की संपत्ति, इनको हुआ सर्वाधिक नुकसान

Mon, 06 Apr 2020 03:30 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 06 Apr 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani and other businessmen net worth decreased due to Coronavirus
मुकेश अंबानी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कोरोना वायरस की वजह से पिछले कई दिनों से शेयर बाजारों में जबरदस्त गिरावट आई। इसके चलते देश के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में पिछले दो महीने में 28 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। हुरून वैश्विक रिच लिस्ट के अनुसार, अंबानी की संपत्ति में फरवरी-मार्च की अवधि में 19 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई। इस वजह से वह दुनियाभर की अमीर शख्सियतों की सूची में आठ स्थान फिसलकर 17वें पायदान पर आ गए हैं। 

विज्ञापन


अन्य उद्योगपतियों का ऐसा रहा हाल

  • सूची में शामिल अन्य भारतीयों में अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी की संपत्ति में छह अरब डॉलर यानी 37 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। 
  • विज्ञापन
  • एचसीएल टेक्नोलॉजी के प्रमुख शिव नाडर की संपत्ति पांच अरब डॉलर यानी 26 फीसदी कम हुई। 
  • कोटक बैंक के उदय कोटक की संपत्ति में चार अरब डॉलर यानी 28 फीसदी की कम आई है।

मुकेश अंबानी को अतिरिक्त अन्य तीनों लोग विश्व के शीर्ष 100 अमीरों की सूची से बाहर हो गए हैं।

बर्नार्ड अर्नाल्ट को हुआ सर्वाधिक नुकसान
बता दें कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा संपत्ति का नुकसान उठाने वाले अंबानी दूसरे व्यक्ति हैं। फ्रांस की फैशन कंपनी एलवीएमएच के प्रमुख बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति 28 फीसदी या 30 अरब डॉलर घटकर 77 अरब डॉलर रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वॉरेन बफे को हुआ इतना नुकसान
बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफे की संपत्ति पिछले दो माह में 19 अरब डॉलर कम हुई है और यह 83 अरब डॉलर रह गई है। यानी उनकी संपत्ति 19 फीसदी कम हुई।

दो माह में शेयर बाजार में 25 फीसदी की गिरावट
मालूम हो कि कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले दो माह में भारतीय शेयर बाजार में 25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। दुनियाभर की कंपनियों को कोरोना वायरस महामारी की आर्थिक कीमत चुकानी पड़ी है।

इस संदर्भ में हुरून रिपोर्ट के भारत के प्रबंध निदेशक अनस रहमान ने कहा कि, ‘‘भारत के शीर्ष उद्योगपतियों को शेयर बाजार में 26 फीसदी की गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये के 5.2 फीसदी कमजोर होने का असर झेलना पड़ा है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed