फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   most of the petrol pump on the verge of closure due to rising prices

अधिकतर पेट्रोल पंप पहुंचे बंद होने की कगार पर, तेल की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई मुश्किल

Fri, 21 Sep 2018 07:18 PM IST
शिशिर चौरसिया, अमर उजाला, नई दिल्ली
शिशिर चौरसिया, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Sep 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
most of the petrol pump on the verge of closure due to rising prices

जिस तरह से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ रही है, उसे देखते हुए इसके शीघ्र ही 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर चले जाने की आशंका है। लेकिन सवाल यह उठता है कि यदि पेट्रोल की कीमतें इस स्तर से ऊपर जाती हैं तो क्या देश के अधिकतर पंप को बंद करना होगा।

विज्ञापन


क्योंकि इस समय देश के अधिकतर पंपों में उत्पाद के दाम तीन अंकों (100 रुपये) में अंकित करने की सुविधा नहीं है। इनमें अधिकतम 99.99 रुपये की कीमत ही अंकित हो सकती है। दिल्ली में इसी महीने कुछ पंपों पर बिक्री इसलिए बंद करनी पड़ी थी, क्योंकि वहां बिकने वाले प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार चली गई थी थी।
विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्रालय से मिले आंकड़े के अनुसार 1 अप्रैल 2018 को देश में कुल 62,585 पेट्रोल पंप चल रहे थे। इनमें से आधे से कुछ कम पंपों पर आधुनिकतम मशीनें लग चुकी हैं या लगायी जा रही हैं। इन्हें कुछ ही देर में रिकैलिबर किया जा सकता है। लेकिन शेष पंपों पर पुरानी मशीनें लगी हुई हैं जिनमें ईंधन के दाम अधिकतम 99.99 रुपये ही प्रदर्शित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे ऊपर जाने पर पेट्रोल पंप पर बिक्री रोकनी पड़ेगी, क्योंकि मशीन अपने आप कीमतों को सही-सही नहीं जोड़ पाएगा। हालांकि मंत्रालय के अधिकारी बताते हुए हैं कि ऐसी कोई दिक्कत नहीं होने वाली है क्योंकि मशीनों को इसी हिसाब से रिकैलिबर करने का काम चल रहा है।

एचपीसीएल के 60 फीसदी पंप हो चुके हैं आधुनिक

हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एमके सुराना ने बताया कि इस समय उनके करीब 8,500 पेट्रोल पंपों (60 फीसदी) को आधुनिक बनाया जा चुका है। मलतब इन पंपों पर डिजिटल तरीके से ही सब कुछ हो रहा है। उन पंपों पर दैनिक आधार पर कीमत में परिवर्तन भी सेंट्रलाइज्ड सर्वर से ही हो जाता है। उन्होंने बताया कि आगामी दिसंबर तक उनके शत-प्रतिशत पंप आधुनिक हो जाएंगे।


छोटे शहरों और दूर दराज के इलाकों में चल रहे हैं पुराने पंप

इस समय छोटे शहरों तथा दूर दराज के इलाके में पुराने पंप ही चल रहे हैं। ऑल इंडिया पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान अजय बंसल का कहना है कि इन पंपों पर भी दिक्कत नहीं आएगी, क्योंकि डीलर हाथ से लिख कर रेट लटका देगा। ऐसे में हालांकि मशीन अपने आप कीमत की गणना नहीं कर पाएगी। अभी मशीन ही सब कुछ कर लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed