रोलिंग रिटर्न: म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए सही पैमाना, जानें इसका गुणा-गणित
म्यूचुअल फंड के प्रदर्शन को समझने के लिए सबसे जरूरी चीज है कि वह अलग-अलग समय में कितना रिटर्न दे रहा है। इससे भी जरूरी कि क्या वह लगातार अच्छा रिटर्न दे रहा है, जिसे रोलिंग रिटर्न से माप सकते हैं। इसका गणित बताती की रिपोर्ट-
विस्तार
अलग-अलग समय के रोलिंग रिटर्न से यह पता चलता है कि फंड का प्रदर्शन कितना स्थिर है। किसी फंड ने 10 से 15 साल में 5 साल के रोलिंग रिटर्न दिए हैं, तो हम यह देख सकते हैं कि उसका सबसे कम और सबसे ज्यादा औसत रिटर्न क्या रहा है और कितनी बार वह बेंचमार्क से बेहतर रहा है। फंड के प्रदर्शन का सबसे अहम तरीका यही है कि वह अलग-अलग समय में कितना स्थिर रहा है। रिटर्न को पाने के लिए कितना जोखिम लिया गया। इसे मापने के लिए जोखिम से जुड़े आंकड़ों का उपयोग होता है। इनमें ट्रेयनोर, शार्प और सॉर्टिनो अनुपात मुख्य हैं। इन पैमानों पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टी एसेट फंड ने बाकी फंडों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है। अनुपात के लिहाज से इसका प्रदर्शन क्रमश: 2.73 फीसदी, 0.63 फीसदी और 1.55 फीसदी रहा है। जेन्सन का अल्फा और अप/डाउन कैप्चर अनुपात भी अहम होते हैं।
ये भी पढ़ें: Stock Market: विदेशी निवेशकों की वापसी से घरेलू शेयर बाजार में लौटी तेजी; चार माह में 76 लाख करोड़ बढ़ी पूंजी
अनुपात के मायने को ऐसे समझें
शार्प अनुपात यह बताता है कि फंड ने ज्यादा जोखिम लिए बिना यानी उतार-चढ़ाव के समय कितना फायदा दिया। जितना बड़ा यह आंकड़ा, उतना अच्छा माना जाता है। सॉर्टिनो यह दिखाता है कि जब बाजार में नुकसान हो रहा हो तब फंड का कैसा प्रदर्शन रहा। यानी फंड ने बिना ज्यादा जोखिम लिए कितना फायदा दिया।
- ट्रेयनोर अनुपात बताता है कि फंड ने उतार-चढ़ाव में कितना फायदा दिया। अप/डाउन कैप्चर अनुपात यह बताता है कि बाजार ऊपर जाने पर फंड कितना बढ़ता है और नीचे आने पर कितना गिरता है।
- आंकड़ा एक से ज्यादा हो, तो इसका मतलब है कि फंड तेजी में ज्यादा बढ़ता है और बाजार में गिरावट आने पर कम गिरता है। जेन्सन का अल्फा यह बताता है कि फंड ने अपने बेंचमार्क के मुकाबले कितना ज्यादा फायदा कमाया।
ये भी पढ़ें: निवेश-बचत: तनावमुक्त जीवन के लिए कर्ज प्रबंधन के स्मार्ट तरीके, सिबिल स्कोर और इमरजेंसी फंड बनाए रखें
फंड ऑफ फंड बेहतर रिटर्न देने में बेहतर
बेहतर निवेश के साथ क्षेत्रीय थीमों का सावधानीपूर्वक तैयार किया गया मिश्रण आमतौर पर बेहतर रिटर्न देता है। यही कारण है कि थीमैटिक या सेक्टोरल फंड वाले फंड ऑफ फंड अक्सर अपनी कुशल रणनीतियों के जरिये बेहतर प्रदर्शन करते हैं।
- पांच वर्षों में ऐसे फंड ऑफ फंड ने क्षेत्रीय सूचकांकों की तुलना में एक से 9 फीसदी तक ज्यादा रिटर्न दिया है। एक थीमैटिक फंड ऑफ फंड विभिन्न प्रकार के क्षेत्र विशिष्ट फंडों में निवेश करता है।
संबंधित वीडियोफंड ऑफ फंड के अब 24 महीने से अधिक की होल्डिंग पर सिर्फ 12.5 फीसदी लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगता है। पहले कराधान निवेशक की आय स्लैब पर आधारित था। इससे यह फंड लंबे समय के निवेशकों के लिए बेहतर है। -मोहक बत्रा, निदेशक, पूर्वी फिनकेयर