फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   More than 48 thousand crore rupees are lying idle in different banks

Bank Idle Cash: बैंकों में पड़े 48262 करोड़ के दावेदार नहीं, आठ राज्यों में जमा राशि सबसे ज्यादा

Wed, 27 Jul 2022 05:14 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 27 Jul 2022 05:14 AM IST
सार

आरबीआई साल 2018 से बैंकों में पड़ी निष्क्रिय जमा राशि को लेकर कार्य कर रहा है। आरबीआई ने आदेश दिया था कि जिन खातों पर बीते दस सालों से कोई दावेदार सामने नहीं आया है, उनकी लिस्ट तैयार करके सभी बैंक अपनी वेबसाइट पर अपलोड करें। जानकारी में खाताधारकों के नाम और पता शामिल होंगे।

विज्ञापन
More than 48 thousand crore rupees are lying idle in different banks
आरबीआई। - फोटो : istock

विस्तार

देश के अलग-अलग बैंकों के पास 48 हजार करोड़ से भी ज्यादा रुपये निष्क्रिय पड़े हैं। आठ राज्यों में जमा राशि सबसे ज्यादा है। बैंकों में पड़े इन गैर दावे वाली जमा राशि का आंकड़ा हर साल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आरबीआई ने उन आठ राज्यों पर ध्यान केंद्रित कर एक अभियान शुरू किया है, जिनके पास इस तरह की अधिकतम राशि है।

विज्ञापन


2018 से आरबीआई कर रहा प्रयास
आरबीआई साल 2018 से बैंकों में पड़ी निष्क्रिय जमा राशि को लेकर कार्य कर रहा है। आरबीआई ने आदेश दिया था कि जिन खातों पर बीते दस सालों से कोई दावेदार सामने नहीं आया है, उनकी लिस्ट तैयार करके सभी बैंक अपनी वेबसाइट पर अपलोड करें। जानकारी में खाताधारकों के नाम और पता शामिल होंगे।
विज्ञापन


एक साल में 9,000 करोड़ रुपये बढ़ा
केंद्रीय बैंक की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, बैंकों में लावारिस पड़ी जमा रकम वित्तीय वर्ष 2020-21 में 39,264 करोड़ रुपये थी जो 2021-2022 में बढ़कर 48,262 करोड़ पहुंच गई है। इनमें से ज्यादातर रकम तमिलनाडु, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, बंगाल, कर्नाटक, बिहार और तेलंगाना व आंध्र प्रदेश के बैंकों में पड़ी है। इसलिए आरबीआई ने इन राज्यों में क्षेत्रीय भाषाओं के अलावा हिंदी और अंग्रेजी भाषा में भी अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन बैंक का लाभ 32 फीसदी बढ़ा
मुंबई। यूनियन बैंक का मुनाफा जून तिमाही में 32 फीसदी बढ़कर 1,558 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,180 करोड़ रुपये था। बैंक की कुल आय 19,913 करोड़ से बढ़कर 20,991 करोड़ हो गई। सकल बुरा फंसा कर्ज (एनपीए) 13.60% से घटकर 10.22  फीसदी रह गया। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed