फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   more than 12 lakh new jobs created in September ESIC payroll data

मोदी सरकार के लिए राहत भरी खबर, सितंबर में पैदा हुए 12.23 लाख नए रोजगार

Tue, 26 Nov 2019 11:15 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 26 Nov 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
more than 12 lakh new jobs created in September ESIC payroll data

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के लिए बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। लेकिन कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की ओर से सरकार के लिए राहत भरी खबर आई है। ईएसआईसी की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान साल के सितंबर माह में संगठित क्षेत्र में रोजगार बढ़ा है। इस दौरान 12.23 लाख रोजगार सृजित हुए हैं। 

विज्ञापन

इतने जुड़े नए अंशधारक

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2018-19 में ईएसआईसी के पास कुल 1.49 करोड़ नए अंशधारक रजिस्टर्ड हुए हैं। बता दें कि ईएसआईसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस योजना से सितंबर 2017 से सितंबर 2019 के दौरान 3.10 करोड़ नए अंशधारक जुड़े हैं। ईपीएफ योजना से सितंबर 2017 से सितंबर 2019 के दौरान करीब 2.85 करोड़ नए अंशधारक जुड़े।

विज्ञापन


एनएसओ की ये रिपोर्ट अलग-अलग सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े नए अंशधारकों की सूची पर आधारित है। योजनाएं ईएसआईसी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) और पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा संचालित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर में 9.98 लाख लोगों ने कराया पंजीकरण 

इस साल सितंबर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से 9.98 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया है, जो अगस्त में 9.41 लाख था। वित्त वर्ष 2018-19 की बात करें, तो इस दौरान शुद्ध रूप से 61.12 लाख नए अंशधारक ईपीएफओ की योजनाओं से जुड़े हैं। वहीं सितंबर 2017 से मार्च 2018 के बीच शुद्ध रूप से 15.52 लाख लोग जुड़े।

संख्या में दोहराव की गुंजाइश

एनएसओ का कहना है कि यह रिपोर्ट संगठित क्षेत्र में रोजगार के बारे में विभिन्न परिदृश्य को बताती है। यह समग्र रूप से रोजगार का आकलन नहीं करती। हालांकि संख्या में दोहराव की गुंजाइश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed