फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Modi Government 41,000 crore stimulus for Indian mobile makers Company

भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, मोबाइल कंपनियों को 41 हजार करोड़ की राहत

Sun, 22 Mar 2020 07:23 PM IST
देव कश्यप बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 22 Mar 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
Modi Government 41,000 crore stimulus for Indian mobile makers Company
रविशंकर प्रसाद - फोटो : फाइल फोटो

मोदी सरकार ने भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने देश में मोबाइल और उसके कंपोनेंट बनाने वाली देसी कंपनियों के लिए 41 हजार करोड़ रुपये का प्रोत्साहन पैकेज का एलान किया है। सरकार मेक इन इंडिया अभियान के तहत देसी मोबाइल कंपनियों को चार से छङ फीसदी का इंसेंटिव देगी। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट की मैन्यूफैक्चरिंग और मैन्यूफैक्चरिंग कलस्टर बनाने को प्रोत्साहन देने के लिए 7000 करोड़ रुपये देने का एलान किया है।

विज्ञापन


संचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कैबिनेट की ओर से मंजूर यह योजना भारत को ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में काफी अहम साबित होगी। प्रसाद ने कहा कि सरकार ने दो अहम कदम उठाए हैं। पहला कदम इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में उठाया गया है और दूसरा मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूत बनाने की दिशा मेंष कैबिनेट ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव का भी फैसला किया है।
विज्ञापन


इसके तहत आने वाले पांच साल में मोबाइल फोन मैन्यूफैक्चरिंग और खास इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट निर्माण के लिए कंपनियों को प्रोडक्शन लिंक्ड इन्सेंटिव के लिए 40,995 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इनमें असेंबलिंग, टेस्टिंग मार्किंग और पैकेजिंग यूनिट्स भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्कीम से 2025 तक दस लाख करोड़ का रेवेन्यू देश को मिलेगा
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इंसेंटिव को कंपनियों की बिक्री में बढ़ोतरी और उनके पूंजी निवेश से जोड़ा जाएगाष उम्मीद है कि इससे 2025 तक दस लाख करोड़ रुपये का रेवेन्यू आएगा। मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के साथ ही कैबिनेट ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट और सेमी कंडक्टर के निर्माण को प्रोत्साहन देन के लिए 3,285 करोड़ रुपये का पैकेज मंजूर किया है। यह स्कीम पूंजीगत खर्चों पर 25 फीसदी का फाइनेंशियल इन्सेंटिव देगी। इस स्कीम से छह लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेंगे।


इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग कलस्टर के लिए कैबिनेट ने 3,762 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। यह राशि अगले आठ साल में खर्च की जाएगी। यह स्कीम प्रोजेक्ट लागत की 50 फीसदी तक वित्तीय मदद देगी। इसके तहत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर परियोजना की स्थापना के लिए प्रति 100 एकड़ भूमि पर 70 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed