फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mithileshwar Thakur believes Bharat Tex 2025 will strengthen innovation collaboration and global reach

Bharat Tex 2025: भारतीय कपड़ा उद्योग के लिए महत्वपूर्ण मंच, नवाचार-सहयोग और वैश्विक पहुंच मजबूत करेगा

Sat, 15 Feb 2025 05:23 AM IST
दीपक कुमार शर्मा मिथिलेश्वर ठाकुर, महासचिव, परिधान निर्यात संवर्धन परिषद
मिथिलेश्वर ठाकुर, महासचिव, परिधान निर्यात संवर्धन परिषद Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 15 Feb 2025 05:23 AM IST
सार

भारत टेक्स, 2025 अत्याधुनिक तकनीकों, व्यावसायिक अवसरों और रणनीतिक साझेदारियों को सामने लाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Mithileshwar Thakur believes Bharat Tex 2025 will strengthen innovation collaboration and global reach
कपड़ा उद्योग। - फोटो : META AI

विस्तार

भारतीय कपड़ा उद्योग हमारी अर्थव्यवस्था, परंपरा, संस्कृति और विरासत की आधारशिला रहा है। यह कृषि के बाद सर्वाधिक रोजगार सृजन करने वाले क्षेत्रों में से एक है। सकल घरेलू उत्पाद व निर्यात में इसका महत्वपूर्ण योगदान है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में, विशेष तौर पर वैश्विक बाजार में, कई कारणों से इसने अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया। कपड़ा मूल्य शृंखला के सबसे महत्वपूर्ण घटक भारतीय परिधान उद्योग ने अनुभव किया कि वह महत्वपूर्ण बाजारों में टैरिफ लाभ लेने वाले कुछ कम विकसित व अल्प विकसित देशों के समक्ष लागत प्रतिस्पर्धा की दौड़ में पिछड़ गया और वास्तविक क्षमता के अनुरूप प्रगति नहीं कर पाया।

विज्ञापन


इस बात को ध्यान में रखते हुए वैश्विक आयात पैटर्न के साथ उत्पाद की पेशकश को फिर से जोड़ने के लिए संपूर्ण पुनर्गठन और शीघ्र क्षमता वृद्धि की आवश्यकता थी। सरकार की पीएलआई और पीएम मित्र पहल की ओर से इसका काफी हद तक समाधान निकाला गया। आत्मविश्वास से परिपूर्ण उभरता भारत अपनी पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ने और पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार था। इसी दृष्टिकोण ने 2024 में भारत टेक्स के विचार को जन्म दिया। बहुत ही कम समय में भारत टेक्स परिवर्तनकारी मंच के रूप में सामने आया और नवाचार, सहयोग तथा वैश्विक पहुंच को बढ़ावा दे रहा है। इस प्रमुख आयोजन का दूसरा संस्करण भारत टेक्स-2025 इस विरासत को जारी रखने और कपड़ा क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है। फरवरी, 2024 में आयोजित पहले भारत टेक्स की शानदार सफलता के साथ आगामी संस्करण अधिक व्यापक, बेहतर और ज्यादा प्रभावशाली होने का वादा करता है।
विज्ञापन


हितधारकों के लिए समन्वय केंद्र के रूप में काम करेगा भारत टेक्स
भारत टेक्स, 2025 अत्याधुनिक तकनीकों, व्यावसायिक अवसरों और रणनीतिक साझेदारियों को सामने लाने के लिए तैयार है। यह दुनिया भर के हितधारकों के लिए समन्वय केंद्र के रूप में काम करेगा। भारत और विदेश के निर्माता, निर्यातक, डिजाइनर और नीति निर्माता विचारों का आदान-प्रदान करने और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए साथ मिलकर कार्य करेंगे। पारंपरिक हथकरघा से लेकर उन्नत तकनीकी वस्त्रों तक भारत की विविध वस्त्र पेशकशों को प्रदर्शित करने के लिए यह सबसे उपयुक्त मंच होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • उच्चस्तरीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों की उपस्थिति वैश्विक कपड़ा बाजार में एक विश्वसनीय, स्थिर और भरोसेमंद भागीदार के रूप में भारत की स्थिति को और मजबूत करेगी।

भारत टेक्स 2025 पर्यावरण के अनुकूल कार्य प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध
स्थायित्व वैश्विक कपड़ा उद्योग में केंद्रीय विषय बन चुका है और भारत टेक्स 2025 पर्यावरण के अनुकूल कार्य प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। कस्तूरी कॉटन ब्रांड घरेलू जैविक कपास को बढ़ावा दे रहा है और यह भारत की दीर्घकालिक फाइबर खोज में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस कार्यक्रम में जैविक कपड़े, पुनर्चक्रित सामग्री और ऊर्जा कुशल उत्पादन तकनीकों सहित स्थायी नवाचारों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। भारत टेक्स में हरित और भारत की डी-कार्बोनाइजेशन एवं शुद्ध शून्य उत्सर्जन पर राष्ट्रीय रणनीति निकटता से जुड़ी हुई है। जैसे-जैसे भारत उन्नत और आवश्यक वस्त्रों में अपने नेतृत्व को आगे बढ़ा रहा है, सतत मंडप व्यवसायों को उनके संचालन और आपूर्ति शृंखलाओं में निरन्तरता को एकीकृत करने के लिए एक प्रारूप प्रदान किया जा रहा है।



आत्मनिर्भर भारत की सच्ची भावना  
भारत टेक्स 2025 भारतीय कपड़ा निर्माताओं को न केवल नवीनतम वैश्विक रुझानों से अवगत होने के लिए प्रोत्साहित करेगा, बल्कि उन्हें दूसरों से आगे रहने में भी सहायता प्रदान करेगा। भारत टेक्स 2025 मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड और वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल के विचार को आत्मसात करते हुए आत्मनिर्भर भारत की सच्ची भावना को प्रदर्शित करता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed