फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Millionaire: How to become rich, 11 Smart tips to get rich

अमीर कैसे बनें: आप भी बनना चाहते हैं करोड़पति, तो अपनाएं ये 11 स्मार्ट तरीके

Sun, 10 Oct 2021 12:07 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 10 Oct 2021 12:07 PM IST
सार

अमीर और गरीब के बीच अंतर सिर्फ एक सोच और दूसरा जोखिम का है। अमीर आदमी जोखिम लेकर निवेश करता है, वह बाजार में एक नया दृष्टिकोण पेश करता है। 
 

विज्ञापन
Millionaire: How to become rich, 11 Smart tips to get rich
- फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमीर कौन नहीं बनना चाहता? रात-दिन, सोते-जागते हर व्यक्ति के मन में यह ख्याल जरूर आता होगा कि वह करोड़पति क्यों नहीं है। वह भी उतनी ही तो मेहनत करता है, जितना दूसरा व्यक्ति। बावजूद इसके वह हमेशा पैसे की तंगी से जूझता रहता है। 

विज्ञापन


यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि हम जिससे अपनी तुलना कर रहे हैं, क्या हमने कभी उसका मूल्यांकन किया है। क्या आप भी उस व्यक्ति की तरह सोचते हैं और उसकी तरह जोखिम उठाने को तैयार हैं? अगर ऐसा है तो आप भी जल्द से जल्द अमीर बन सकते हैं, लेकिन आपको इसके लिए इन 11 तरीकों को अपनाना होगा.... 
विज्ञापन


1. खुद पर निवेश करें, सुधार करते रहें 
अपने आसपास के लोगों का मूल्यांकन करेंगे तो पाएंगे कि जितने भी सफल लोग हैं, वे खुद में सुधार करना कभी बंद नहीं करते। सुधार के लिए वे समय, पैसा, ऊर्जा का निवेश करते हैं। अगर आप भी सफल और अमीर बनना चाहते हैं, तो आपको भी खुद पर निवेश करना पड़ेगा और सुधार करते रहना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

2. एक लक्ष्य बनाएं, बाकी का निवेश करें 
अमीर बनने के लिए सबसे जरूरी है कि आप छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं। अगर आपने एक दिन में 100 या 1000 रुपये कमाने का लक्ष्य बना लिया है। तो इस लक्ष्य को किसी भी हाल में पूरा करिए। 100 या 1000 रुपये के ऊपर आपको जितना भी मिलता है, उसे आप निवेश कर दें। बाकी आपने अपने निर्धारित लक्ष्य के तहत जो भी कमाया था, उसकी आप सेविंग कर सकते हें। 

3. खुद के लिए नहीं, लोगों के बारे में सोचें
अमीर बनने के लिए सबसे जरूरी है कि आप दूसरों की सेवा के बारे में सोचें। यह ध्यान दें कि लोगों को किस समय क्या जरूरत है। उनकी आवश्यकता किस चीज से पूरी की जा सकती है। जब आज यह सोच लेंगे तो आप एक अविष्कारक बन जाएंगे। यह सोच आपको एक ऐसा उत्पाद बनाने में मदद करेगी जो वर्तमान बाजार में ट्रेंडिंग में होगा। लोगों के जरूरत की चीज बाजार में हाथों-हाथ बिकेगी और आप एक सफल व्यवसायी बन जाएंगे।

4. स्टार्ट-अप से जुड़ें, निवेश प्राप्त करें 
एपल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों के नाम कौन नहीं जानता। ये सभी एक स्टार्ट-अप थे। ये अन्य स्टार्ट-अप से जुड़े, निवेश प्राप्त किया और आज एक बड़ी कंपनी के रूप में खड़े हो गए। अगर आपके पास कोई विचार है तो आप भी स्टार्ट-अप शुरू कर सकते हैं। हालांकि, आप पहले अन्य स्टार्ट-अप पर निवेश करें, अगर वे कंपनियां चलती हैं तो आपके लिए फायदे का सौदा होगा। 

5. जोखिम से न डरें, सम्पत्ति का विकास करें 
करोड़पति बनने की राह में सबसे बड़ा रोड़ा यही होता है कि आप कितना जोखिम ले सकते हैं। अगर आपको अमीर बनना है तो रिस्क तो लेना ही होगा। हालांकि, यह आपको तय करना होगा कि आप जोखिम किस क्षेत्र में ले रहे हो। इस क्षेत्र में सबसे अच्छा जोखिम सम्पत्ति पर निवेश है। आप एक सम्पत्ति लीजिए, उसका विकास करिए और बेच दीजिए। इससे आपकी पूंजी बढ़ेगी। हां, इस दौरान आपको सम्पत्ति का चयन सूझबूझ के साथ करना होगा। 

6. शेयरों में लंबे समय के लिए निवेश करें
यदि आप शेयर मार्केट में लंबे समय के लिए निवेश कर सकते हैं तो अवश्य करिए। यह आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। हालांकि, यह शेयर का चयन बहुत ही सूझबूझ के साथ करना होगा। कई छोटे निवेशक शेयर की गिरावट से निराश हो जाते हैं, लेकिन लंबी अविध में किया गया निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है। 

7. काम शुरू करें और बेच दें 
हाल के वर्षों में कितने ही सारे स्टार्ट-अप ने सफलता हासिल की है। अगर आप भी बाजार में एक नई दृष्टिकोण के साथ आते हैं तो आपको भी बेहतर रिटर्न प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि, अगर आप अपने स्टार्ट-अप को बहुत आगे तक नहीं ले जा सकते तो इसे शुरू करने के बाद आप इसे बेच भी सकते हैं, लेकिन अगर आप इसे दूर तक ले जा सकते हैं तो संभव है कि आप को एक बेहतर रिटर्न जरूर मिलेगा। 

8. अपने कौशल के अनुसार काम का चुनाव करें 
बहुत से लोग अपने कौशल के अनुरूप काम का चुनाव नहीं करते। ऐसे में न तो वे सफल बन पाते हैं और न ही संतुष्ट हो पाते हैं। इसलिए आपको अपने कौशल के अनुरूप ही काम का चुनाव करना चाहिए। हो सकता है कि ऐसा करने के लिए आपको शून्य से शुरू करना पड़े। लोगों का विरोध झेलना पड़े, लेकिन एक बात तो तय है कि अगर आप अपनी इच्छा का काम शुरू करते हैं तो सफल और अमीर जरूर बनेंगे। 

9. खर्च का हिसाब रखें और कटौती करें 
अमीर बनने की राह में सबसे बड़ी समस्या आती है आपका खर्चा। अगर आप जेब से ज्यादा खर्चा करते हैं तो आप अमीर नहीं बन सकते। ज्यादातर अमीर आदमी अपने खर्चे को सीमित करते हैं और पैसे को बचाकर उसे निवेश करते हैं। इसके लिए आपको अपने खर्च का प्रतिदिन का हिसाब रखना होगा। इसके लिए आप मोबाइल फोन, एक्सल सीट का सहारा ले सकते हैं। 

10. बचत करना सीखें 
अमीर बनने के लिए आपको बचत करना सीखना होगा। आपको यह निर्धारित करना होगा कि आप किन तरीकों से बचत कर सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा बचाने की कोशिश करें और अपने बैंक खातों में इसे जमा कर दें। यहां एक और चीज है कि आम एक नियमित अंतराल के बाद अपनी बचत को एक प्रतिशत बढ़ाते रहें। 

11. सोच-समझकर ही करें निवेश 
आपका एक गलत निवेश आपकी बड़ी बचत को खत्म कर सकता है। इसलिए आप जो भी निवेश करने जा रहे हों, उसके बारे में तसल्ली कर दें। विशेषज्ञों से राय-मशवरा जरूर करें। जिससे आपके निवेश का आपको बेहतर रिटर्न मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed