फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Micron to produce first made-in-India chip in 18 months: Ashwini Vaishnaw

Ashwini Vaishnaw: देश के पहले सेमीकंडक्टर चिप का उत्पादन 18 महीने में, जानें केंद्रीय मंत्री क्या बोले

Mon, 26 Jun 2023 06:53 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 26 Jun 2023 06:53 PM IST
सार

Ashwini Vaishnaw: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी राजकीय अमेरिका यात्रा के दौरान माइक्रॉन टेक्नोलॉजी के सीईओ संजय मेहरोत्रा से मुलाकात की थी और उन्हें भारत में सेमीकंडक्टर विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए आमंत्रित किया था। जिसके कुछ घंटों बाद माइक्रॉन ने 82.5 करोड़ डॉलर के निवेश के साथ गुजरात में एक नई असेंबली और परीक्षण सुविधा बनाने की अपनी योजना की घोषणा की।

विज्ञापन
Micron to produce first made-in-India chip in 18 months: Ashwini Vaishnaw
अश्विनी वैष्णव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

केंद्रीय रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिकी कंपनी माइक्रॉन टेक्नोलॉजी गुजरात में अपनी सेमीकंडक्टर सुविधा स्थापित करेगी। वैष्णव ने कहा कि संयंत्र से पहली मेड-इन-इंडिया सेमीकंडक्टर चिप का उत्पादन 18 महीनों में यानी दिसंबर 2024 में किया जाएगा। वैष्णव ने कहा कि गुजरात में माइक्रॉन टेक्नोलॉजी की ओर से स्थापित संयंत्र अत्याधुनिक होगा और भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र के विस्तार में योगदान देगा। उन्होंने कहा कि माइक्रॉन दुनिया भर में मोबाइल, लैपटॉप, सर्वर, रक्षा उपकरण, कैमरा, इलेक्ट्रिक वाहन, ट्रेन, कार और दूरसंचार उपकरणों में उपयोग में होने वाले सेमीकंडक्टर का निर्माण करने वाली पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी है।

विज्ञापन

पिछले चार दशकों से देश में सेमीकंडक्टर चिप विकसित करने की हो रही कोशिश

वैष्णव ने आगे कहा कि देश ने पिछले चार दशकों में सेमीकंडक्टर तकनीक विकसित करने का प्रयास किया है। इससे करीब दो दिन पहले सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा था कि माइक्रॉन द्वारा भारत में संयंत्र स्थापित करने के लिए ताजा निवेश प्रस्ताव से भारत में सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को प्रोत्साहन मिलेगा। चंद्रशेखर ने कहा कि इससे 5,000 प्रत्यक्ष नौकरियां और 500 नई हाई-एंड इंजीनियरिंग नौकरियां पैदा होंगी। उन्होंने कहा, "पिछले 18 महीनों में, भारत ने सेमीकंडक्टर उद्योग में काफी प्रगति की है। अमेरिकी कंपनियों की घोषणाओं से भारत में स्टार्टअप को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।" 

विज्ञापन

पीएम मोदी अमेरिका यात्रा के दौरान माइक्रॉन टेक्नोलॉजी के सीईओ से मिले

बता दें कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी राजकीय अमेरिका यात्रा के दौरान माइक्रॉन टेक्नोलॉजी के सीईओ संजय मेहरोत्रा से मुलाकात की थी और उन्हें भारत में सेमीकंडक्टर विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए आमंत्रित किया था। जिसके कुछ घंटों बाद माइक्रॉन ने 82.5 करोड़ डॉलर के निवेश के साथ गुजरात में एक नई असेंबली और परीक्षण सुविधा बनाने की अपनी योजना की घोषणा की। इस सुविधा का उद्देश्य घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों की जरूरतों को पूरा करना है। माइक्रॉन ने कहा कि नई असेंबली और परीक्षण सुविधा का निर्माण 2023 में चरणों में शुरू होने की संभावना है। 5,00,000 वर्ग फुट जगह के साथ परियोजना का पहला चरण 2024 के अंत में चालू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के पहले सेमीकंडक्टर संयंत्र में केंद्र, राज्य और माइक्रॉन टेक्नोलॉजी करेगी संयुक्त निवेश

कंपनी ने कहा कि उसे भारत सरकार से कुल परियोजना लागत के लिए 50 प्रतिशत राजकोषीय सहायता और गुजरात सरकार से कुल परियोजना लागत का 20 प्रतिशत प्रोत्साहन मिलेगा। माइक्रॉन ने आगे कहा कि दोनों चरणों में कंपनी और दो सरकारी संस्थाओं की ओर से कुल संयुक्त निवेश कुल 2.75 बिलियन डॉलर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed