फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya govt constitutes expert committee for reviewing state reservation policy

Meghalaya: आरक्षण नीति की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, MP हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस होंगे अध्यक्ष

Sat, 26 Aug 2023 11:54 AM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 26 Aug 2023 11:54 AM IST
सार

Meghalaya: मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में गर्ग और विशेषज्ञ समिति के चार अन्य सदस्यों के नाम को मंजूरी दी गई। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) डॉ. सतीश चंद्र को भी समिति के संवैधानिक कानून में विशेषज्ञ सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Meghalaya govt constitutes expert committee for reviewing state reservation policy
सीएम कोनराड संगमा - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मूलचंद गर्ग को राज्य आरक्षण नीति की समीक्षा के लिए मेघालय सरकार की ओर से गठित विशेषज्ञ समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि खासी और गारो आदिवासियों के लिए 40-40 फीसदी, अन्य पिछड़ी जनजातियों के लिए 15 फीसदी और सामान्य वर्ग के लिए 5 फीसदी आरक्षण का प्रावधान करने वाली आरक्षण नीति की खासी हिल्स क्षेत्र के कुछ संगठनों की मांग के बाद समीक्षा का प्रस्ताव किया गया था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में गर्ग और विशेषज्ञ समिति के चार अन्य सदस्यों के नाम को मंजूरी दी गई। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) डॉ. सतीश चंद्र को भी समिति के संवैधानिक कानून में विशेषज्ञ सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। न्यायमूर्ति चंद्र सीमा शुल्क, उत्पाद शुल्क और सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण के पूर्व अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन


अन्य तीन विशेषज्ञ सदस्यों में शिलॉन्ग के एनईएसचू समाजशास्त्र विभाग के विशेषज्ञ प्रोफेसर डी वी कुमार, भारतीय जनसंख्या विज्ञान संस्थान, मुंबई के प्रजनन और सामाजिक जनसांख्यिकी विभाग के प्रोफेसर चंद्र शेखर और आईआईएम में अर्थशास्त्र और सार्वजनिक नीति के सहायक प्रोफेसर सुभदीप मुखर्जी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मेघालय के कैबिनेट मंत्री अम्परीन लिंगदोह ने कहा कि विशेषज्ञ समिति के विचारार्थ विषय मौजूदा आरक्षण नीति का अध्ययन करना और यदि आवश्यक हो तो संशोधनों की सिफारिश करना और सभी हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श करना और सभी हितधारकों के विचार जानने के लिए राज्य के विभिन्न स्थानों का दौरा करना होगा। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ समिति को 12 महीने के भीतर मेघालय सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।


मेघालय में सोनपुर सुरंग अवरुद्ध; त्रिपुरा-मिजोरम-बराक घाटी के लिए यातायात बंद
लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण शनिवार को मेघालय के पूर्वी जैंतिया हिल्स जिले में एनएच 6 पर सोनापुर सुरंग अवरुद्ध हो गई। इससे त्रिपुरा, मिजोरम और असम की बराक घाटी में यातायात बाधित हो गया। पिछले 24 घंटों में राज्य में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। पुलिस अधीक्षक जगपाल एस धनोआ ने बताया कि दो वाहन कीचड़ धंसने में फंस गए। मलबे और फंसे हुए वाहनों को हटाने के लिए अर्थमूवर्स और कर्मियों को काम पर लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed