फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   McKinsey And Company CEO Bob Sternfels said India is the future talent factory for the world

Growth : यह दशक ही नहीं, पूरी सदी भारत की है, सीईओ स्टर्नफेल्स ने भविष्य को लेकर कही यह बात

Sat, 03 Sep 2022 07:18 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 03 Sep 2022 07:18 AM IST
सार

बॉब ने कहा, भारत दुनिया के लिए भविष्य की प्रतिभा का कारखाना है। 2047 तक दुनिया की कुल कामकाजी आबादी में भारतीय कौशल की हिस्सेदारी 20 फीसदी होगी।

विज्ञापन
McKinsey And Company CEO Bob Sternfels said India is the future talent factory for the world
CEO Bob Sternfels - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत आने वाले समय में इस दशक में ही नहीं बल्कि पूरी सदी में दुनिया की अगुवाई करेगा। मैकिन्जे एंड कंपनी के सीईओ बॉब स्टर्नफेल्स ने वैश्विक आपूर्ति को पूरी करने वाली कंपनियों, कामकाजी आबादी और डिजिटल पैमाने पर छलांग का उल्लेख करते हुए कहा कि यह दशक ही नहीं बल्कि पूरी सदी भारत की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, भारत के पास सभी प्रमुख तत्व हैं। बड़ी संख्या में काम करने वाले लोग हैं। वैश्विक आपूर्ति को पूरी करने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियां हैं। इसके अलावा, भारत ने डिजिटल मोर्चे पर काफी ऊंची छलांग लगाई है। यह न सिर्फ भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी काफी खास है।
विज्ञापन


बॉब ने कहा, भारत दुनिया के लिए भविष्य की प्रतिभा का कारखाना है। 2047 तक दुनिया की कुल कामकाजी आबादी में भारतीय कौशल की हिस्सेदारी 20 फीसदी होगी। उन्होंने कहा, विनिर्माण के लिए सभी पहलुओं पर आज भारत में व्यापक संभावनाएं हैं। सेवा सहित अन्य क्षेत्रों में देश काफी बेहतर कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी में भारतीयों की संख्या दोगुना करेंगे
मैकिन्जे के सीईओ ने कहा कि भारत में काफी संभावनाएं हैं। इसलिए कंपनी ने भारत के लिए एक खास योजना बनाई है। मैकिन्जे का बोर्ड इसी साल दिसंबर में भारत आएगा। उन्होंने कहा, अभी कंपनी में भारत के 5 हजार लोग हैं। इसे दोगुना कर वह 10,000 करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed