फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   MCC projects started in Nepal America grant 500 million american dollars

MCC: नेपाल में शुरू हुआ एमसीसी परियोजनाओं का कार्यान्वयन, अमेरिका देगा 500 मिलियन डॉलर का अनुदान

Thu, 31 Aug 2023 12:31 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 31 Aug 2023 12:31 AM IST
सार

वित्त मंत्री ने कहा कि एमसीसी के तहत बिजली ट्रांसमिशन लाइन और सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जो नेपाल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्व साबित होंगी।

विज्ञापन
MCC projects started in Nepal America grant 500 million american dollars
नेपाल का झंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेपाल में अमेरिकी सहयोग वाली परियोजना लागू हो गया है। नेपाल में 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। हाल ही में, नेपाल-अमेरिका ने काठमांडू को 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुदान पर हस्ताक्षर किये थे। इसके तहत नेपाल में अमेरिका की सहायता से सड़कों की गुणवत्ता के साथ ट्रांसमिशन लाइनों का निर्माण किया जाएगा। बता दें, नेपाल में इन दिनों चीन भी बुनियादी ढांचा में निवेश कर रहा है।

विज्ञापन

एमसीसी लागू करने में कई मुश्किलें
नेपाल के विदेश मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को वित्त मंत्री डॉ. प्रकाश शरण महत और एमसीसी के कॉम्पैक्ट ऑपरेशंस के उपाध्यक्ष कैमरून अल्फोर्ड ने एंट्री इनटू फोर्स से संबंधित एक पत्र का आदान-प्रदान किया। वित्त मंत्री ने कहा कि एमसीसी के तहत बिजली ट्रांसमिशन लाइन और सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जो नेपाल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्व साबित होंगी। एमसीसी लागू करने में हमें कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
अमेरिकी राजदूत- देश भविष्य में समृद्ध होगा
वित्त मंत्री ने आगे कहा कि नेपाल में अब भी बुनियादी ढांचे को विकसित पर काम करने की आवश्यकता है। एमसीए-नेपाल के तहत सड़क परियोजनाओं से नागरिकों को राहत मिलेगी। इससे उत्पादन-उद्यमों को बढ़ावा दिया जाएगा। ट्रांसमिशन लाइन के कारण भारत के साथ अंतर राज्य बिजली व्यापार आसान होगा। एमसीए-नेपाल के सीईओ खड्ग बहादुर बिस्ता ने बताया कि भूमि अधिग्रहण और मुआवजे से संबंधित गतिविधियों को दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, नेपाल में अमेरिकी राजदूत डीन आर थॉम्पसन ने बताया कि एमसीसी-नेपाल समझौते के कारण भविष्य में नेपाल समृद्ध होगा। सूत्रों के अनुसार, परियोजना को पांच साल में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed