फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mass Resignation Of Female Employees At TCS As IT Giant Ends Work From Home

TCS: वर्क फ्रॉम होम खत्म हुआ तो टीसीएस के महिला कर्मचारियों का इस्तीफा शुरू, कंपनी के एचआर ने कही ये बात

Tue, 13 Jun 2023 08:12 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 13 Jun 2023 08:12 PM IST
सार

Tata Consultancy Services: टीसीएस के एचआर विभाग के प्रमुख का कहना है कि कोरोना संकट और उसके बाद वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने की वजह से महिलाओं को कामकाज में काफी सुविधा हुई थी। अब वर्क फ्राम होम की सुविधा सीमित होने के बाद महिला कर्मियों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Mass Resignation Of Female Employees At TCS As IT Giant Ends Work From Home
टीसीएस - फोटो : SELF

विस्तार

टाटा समूह की अग्रणी कंपनी टीसीएस में इन दिनों इस्तीफे का दौर चल रहा है। खबरों के अनुसार कंपनी के कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम की सुविधा खत्म होने के बाद इस्तीफा देने लगे हैं। इस्तीफा देने वाले कर्मचारियों में महिलाओं की संख्या अधिक है। मीडिया रिपोर्ट्स में कंपनी के चीफ एचआर ऑफिसर मिलिंद लक्कड़ के हवाले से बताया गया है कि वर्क फ्रॉम होम का ऑप्शन खत्म होने के बाद टीसीएस की महिला स्टाफ ने ताबड़तोड़ इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। आम तौर पर देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (TCS) में महिला कर्मियों के नौकरी छोड़ने की दर पुरुषों से कम रहती है, लेकिन इस समय इस दर में अचानक वृद्धि आई है।

विज्ञापन

छह लाख से अधिक लोग काम करते हैं टीसीएस में, इनमे 35% महिलाएं

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस में 6 लाख से अधिक लोग काम करते हैं इनमें 35 फ़ीसदी महिलाएं हैं। ऐसे में बाजार में इस बात पर बहस शुरू हो गई है कि क्या महिला कर्मचारियों के कंपनी छोड़ने से इसके कामकाज पर भी असर पड़ेगा।

विज्ञापन

वर्क फ्रॉम होम का चलन कम होने के बाद महिला कर्मियों का इस्तीफा बढ़ा

टीसीएस के एचआर विभाग के प्रमुख का कहना है कि कोरोना संकट और उसके बाद वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने की वजह से महिलाओं को कामकाज में काफी सुविधा हुई थी। अब वर्क फ्राम होम की सुविधा सीमित होने के बाद महिला कर्मियों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब जब वर्क फ्रॉम होम का कल्चर खत्म हो चुका है और टीसीएस के स्टाफ को ऑफिस लौटने के लिए कहा जा रहा है महिला कर्मियों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एचआर विभाग ने कहा- इस्तीफे के कारणों की तलाश कर उन्हें दूर करने की हो रही कोशिश

कंपनी के एचआर विभाग के प्रमुख की ओर से कहा गया है कि कंपनी अपने मानव संसाधन में जेंडर डायवर्सिटी के हिसाब से महिलाओं को तवज्जो देती है। कंपनी के एचआर ने कहा कि टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज महिलाओं के नौकरी छोड़ने के कारणों की तलाश कर उन्हें दूर करने की कोशिश कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले वित्त वर्ष के मध्य में टीसीएस कर्मचारियों की नौकरी छोड़ने की दर 20 फ़ीसदी से अधिक पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed