फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Maruti Suzuki to end deep discount, prices of all models to shoot up soon

कमजोर तिमाही नतीजों के बाद मारुति की गाड़ियों पर अब नहीं मिलेगी बड़ी छूट, बढ़ेंगे दाम

Mon, 28 Jan 2019 03:05 PM IST
shubham बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: shubham Updated Mon, 28 Jan 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki to end deep discount, prices of all models to shoot up soon

अगर आप अगले कुछ दिनों में मारुति सुजुकी की कोई भी गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो फिर ज्यादा पैसा देने के लिए तैयार हो जाइये। कंपनी अब बड़ी छूट देने की स्कीम को खत्म करने जा रही है। 

विज्ञापन

इस वजह से लिया फैसला 

मांग कम होने के बावजूद उत्पादन ज्यादा होने से अब कंपनी ने फैसला किया है कि वो अब बड़ी छूट देने से तौबा करेगी। तीसरी तिमाही में औसतन मारुति की गाड़ियों पर कंपनी 25 हजार रुपये तक की छूट देती रही थी। हालांकि पिछले नौ महीनों में कंपनी की बिक्री अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन


कंपनी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने कहा कि जब आप ग्राहकों को बड़ी छूट देते हैं तो उनका व्यवहार काफी बदल जाता है। ग्राहकों को लगता है कि यह छूट कंपनी की तरफ से उनको पूरे साल मिलेगी। लेकिन छूट के साथ कार को बेचना गलत तरीका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

17 फीसदी गिरा लाभ

कंपनी को तीसरी तिमाही में लाभ 17.21 फीसदी तक गिर गया। अब घाटे से उबरने के लिए कंपनी ने अपने सभी गाड़ियों के मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।  मारुति ने अपने उत्पादन का 25 प्रतिशत तक निर्यात करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिची आयुकावा के अनुसार 2020 तक कंपनी का निर्यात दो लाख इकाई सालाना छू जाने का अनुमान है।


गुजरात में कंपनी की तीसरी इकाई के शुरू होने के बाद 2020 तक उसका कुल उत्पादन (सुजुकी के साथ) 20 लाख इकाई सालाना को पार कर जाएगा। मारुति अपना निर्यात बढ़ाने के लिए नए बाजारों में प्रवेश करेगी। इससे उसे भारत में लागू किए जाने वाले उच्च सुरक्षा और उत्सर्जन मानकों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

मारुति चिली, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, उरुग्वे और नेपाल जैसे बाजारों में निर्यात करती है। कंपनी ऐसे मॉडलों पर भी विचार कर रही है जिन्हें यूरोप और जापान जैसे विकसित देशों में भी निर्यात किया जा सके। अभी कंपनी बलेनो को जापान के बाजार में निर्यात करती है।


आयुकावा ने कहा कि हम अन्य मॉडलों (बलेनो को छोड़कर) के लिए अध्ययन कर रहे हैं, जिन्हें जापान और अन्य बाजारों को निर्यात किया जा सके। हमें दांये हाथ से वाहन चलाने वाले बाजार के साथ-साथ बांए हाथ से वाहन चलाने वाले वाहनों को भी बनाने की जरूरत है।वित्त वर्ष 2017-18 में कंपनी का निर्यात 1,26,074 इकाई था। जबकि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में कंपनी ने 81,000 वाहनों का निर्यात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed