फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Maruti Suzuki hikes vehicle prices by up to 4.3% to offset rise in input costs

Maruti Suzuki Price Hike: आज से महंगा हुआ मारुति सुजुकी की कारें खरीदना, कंपनी ने दामों में किया 4.3 फीसदी तक का इजाफा

Sat, 15 Jan 2022 03:10 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 15 Jan 2022 03:10 PM IST
सार

Maruti Suzuki hikes Vehicles Prices By Up To 4.3 Percent: आप मारुति सुजूकी की कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, कंपनी ने अपनी कारों के दाम बढ़ा दिए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अपने विभिन्न मॉडलों के दामों में 4.3 फीसदी तक का इजाफा किया है। 
 

विज्ञापन
Maruti Suzuki hikes vehicle prices by up to 4.3% to offset rise in input costs
मारुति सुजुकी की कारें महंगी - फोटो : amar ujala

विस्तार

आप मारुति सुजूकी की कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, कंपनी ने अपनी कारों के दाम बढ़ा दिए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अपने विभिन्न मॉडलों के दामों में 4.3 फीसदी तक का इजाफा किया है। 

विज्ञापन


लागत का बोझ बढ़ने पर किया निर्णय
शनिवार को कंपनी की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, उत्पादन लागत में हुई वृद्धि के बोझ को आंशिक रूप से कम करने के लिए कंपनी की तरफ से ये बड़ा कदम उठाया गया है। कंपनी ने अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में 0.1 से 4.3 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी की ओर से कहा गया है कि दिल्ली शोरूम में विभिन्न मॉडलों की औसत कीमत में 1.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन


नई कीमतें शनिवार से लागू हुईं
नए कीमतें आज से प्रभावी हो गई हैं। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मारुति आल्टो से लेकर एस-क्रॉस मॉडल तक की कारों की बिक्री करती है। इनकी कीमत 3.15 लाख रुपये से 12.56 लाख रुपये तक है। बता दें कि पिछले साल मारुति ने अपनी कारों के दाम तीन बार बढ़ाए थे। इसके तहत जनवरी 2021 में मारुति ने कीमतों में 1.4 प्रतिशत, अप्रैल 2021 में 1.6 प्रतिशत और सितंबर 2021 में 1.9 प्रतिशत यानी कुल मिलाकर 4.9 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed