फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   maruti lay offs three thousand contractual employees from company due to slowdown

मंदी का असरः मारुति ने तीन हजार कांट्रैक्ट कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

Tue, 27 Aug 2019 07:38 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 27 Aug 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
maruti lay offs three thousand contractual employees from company due to slowdown

ऑटो सेक्टर में मंदी का असर दिखने लगा है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति ने अपने तीन हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यह सभी कर्मचारी अस्थाई तौर पर कार्य कर रहे थे। 

विज्ञापन

चेयरमैन ने की घोषणा

टाइम्स ऑफ इंडिया पर जारी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस बात की घोषणा खुद मंगलवार को कंपनी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने की। भार्गव ने कहा कि लागत बढ़ने और मांग में सुस्ती होने के कारण कंपनी को यह कदम उठाना पड़ा है। इन तीन हजार कर्मचारियों का कांट्रैक्ट रिन्यु नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


कंपनी की सालाना वार्षिक सभा (एजीएम) को संबोधित करते हुए भार्गव ने कहा कि सुरक्षा नॉर्म्स का पालन करने और टैक्स की मार से गाड़ियों की लागत काफी बढ़ गई है, जिसका असर मुनाफे पर भी दिखने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नौ महीने से लगातार गिर रही है मांग

लगातार नौ महीने से गाड़ियों की बिक्री में गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके कारण कई कंपनियां अपने यहां से कर्मचारियों को निकाल रही हैं और इसके साथ ही उत्पादन को भी ठप कर दिया है। ऐसा इसलिए ताकि वो खर्चों को कम कर सकें। इसके साथ ही कंपनियों को नए उत्सर्जन नियमों का भी पालन करना है, जिसके कारण भी ऐसा देखने को मिल रहा है। 

भार्गव ने कहा कि मारुति 50 फीसदी सीएनजी वाहनों का उत्पादन करेगी। इसके साथ ही पेट्रोल व डीजल वाहनों के अलावा हाइब्रिड वाहनों के उत्पादन पर भी ध्यान दिया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed