फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   maruti cuts production by 17 percent in september 2019

मंदी से बेहाल हुई देश की सबसे बड़ी कार कंपनी, सितंबर में 17 फीसदी घटाया उत्पादन

Tue, 08 Oct 2019 03:23 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 08 Oct 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
maruti cuts production by 17 percent in september 2019

मंदी से देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड बेहाल हो गई है। कंपनी ने अपनी गाड़ियों के उत्पादन में 17.48 फीसदी की कटौती कर दी है। यह लगातार आठवां महीना है जब कंपनी ने उत्पादन में कमी की है। 

विज्ञापन


सितंबर माह में कंपनी ने कुल 1,32,199 गाड़ियों का उत्पादन किया। पिछले साल इसी माह में 1,60,219 गाड़ियों का उत्पादन किया था। कंपनी ने बताया कि सितंबर माह में यात्री वाहनों का कुल उत्पादन 1,30, 264 यूनिट रहा था, जो पिछले साल 1,57,659 यूनिट रहा था। इस हिसाब से देखा जाए तो इसमें 17.37 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। 

विज्ञापन

इन गाड़ियों के उत्पादन में 14.91 फीसदी की कमी

कंपनी ने ऑल्टो, नई वैगन आर, सेलेरियो, इग्निस, स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर जैसी छोटी गाड़ियों का उत्पादन भी घटा दिया है। इनके उत्पादन में 14.91 फीसदी की कटौती की गई। वहीं विटारा ब्रिजा, एर्टिगा और एस-क्रॉस के उत्पादन में 17.05 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। सियाज का उत्पादन भी 4739 यूनिट से घटकर 2350 यूनिट रह गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने अपने हल्के कमर्शियल वाहन सुपर कैरी का उत्पादन 2560 यूनिट से घटाकर के 2560 कर दिया था। इससे पहले अगस्त माह में कंपनी ने अपने उत्पादन में 33.99 फीसदी की कटौती की थी। 

इन कंपनियों ने घटाया था उत्पादन

मारुति के अलावा टाटा मोटर्स ने अपने उत्पादन में 63 फीसदी की कटौती की थी। इसके अलावा ह्यूंदै, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टोयोटा और होंडा की बिक्री में भी कमी देखने को मिली थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed