फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Manufacturing and service sectors see fastest increase in employee hiring since 2006 in 2024

Employment: विनिर्माण-सेवा क्षेत्र में कर्मचारियों की नियुक्ति 18 साल में सर्वाधिक, इस वर्ष सबसे तेज बढ़ोतरी

Sat, 22 Jun 2024 05:24 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 22 Jun 2024 05:24 AM IST
सार

एचएसबीसी में वैश्विक अर्थशास्त्री मैत्रेयी दास ने कहा, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में बढ़त होने के कारण संयुक्त पीएमआई में जून में बढ़ी है। जून में लगातार 22वें महीने नए निर्यात ऑर्डर बढ़े और मजबूत बने रहे। हालांकि पिछले महीने रिकॉर्ड वृद्धि के बाद गति थोड़ी कम हो गई। 

विज्ञापन
Manufacturing and service sectors see fastest increase in employee hiring since 2006 in 2024
रोजगार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्री पिक

विस्तार

देश के विनिर्माण और सेवा क्षेत्र की कारोबारी गतिविधियों में जून में बढ़त हुई है। इस वजह से कर्मचारियों की नियुक्तियां अप्रैल, 2006 के बाद सबसे तेज गति से बढ़कर 18 वर्ष के उच्चस्तर पर पहुंच गई हैं। एचएसबीसी के पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बिक्री और नए ऑर्डर बढ़ने के कारण रोजगार में बढ़त देखने को मिली है।

विज्ञापन


सेवा क्षेत्र का पीएमआई इस साल जून में बढ़कर 60.4 हो गया है, जो मई 2024 में 60.2 पर था। विनिर्माण पीएमआई जून में बढ़कर 58.5 हो गया है, जो पिछले महीने 57.5 पर था। मई में विनिर्माण गतिविधियां गिरकर तीन महीने के निचले स्तर 57.5 पर पहुंच गई थी। इसकी वजह भारी गर्मी थी, जिसके कारण वॉल्यूम पर असर हुआ। कड़ी प्रतिद्वंदिता और गर्मी के कारण सेवा क्षेत्र की वृद्धि मई में गिरकर पांच महीने के निचले स्तर पर आ गई थी। 
विज्ञापन


इनपुट लागत में आई कमी
सर्वे में भाग लेने वाले पैनलिस्ट ने कहा, जून में इनपुट की लागत में कमी आई है। हालांकि, मजदूर और कच्चे माल की लागत अभी भी बढ़ी हुई है। विनिर्माण कंपनियां उच्च लागत को अपने ग्राहकों तक आसानी से स्थानांतरित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में लगातार 22वें महीने नए निर्यात ऑर्डर बढ़े
एचएसबीसी में वैश्विक अर्थशास्त्री मैत्रेयी दास ने कहा, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में बढ़त होने के कारण संयुक्त पीएमआई में जून में बढ़ी है। जून में लगातार 22वें महीने नए निर्यात ऑर्डर बढ़े और मजबूत बने रहे। हालांकि पिछले महीने रिकॉर्ड वृद्धि के बाद गति थोड़ी कम हो गई। नए निर्यात ऑर्डर में जून में हल्का धीमापन देखने को मिला है। हालांकि, यह इस सीरीज में दूसरी सबसे तेज वृद्धि थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed