{"_id":"6411de70c66f56232f0545e4","slug":"luxury-mumbai-apartment-sold-for-252-crore-know-price-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Niraj Bajaj: बजाज ऑटो के मुखिया ने मुंबई के मालाबार हिल में खरीदा आलीशान घर, जानें कितनी है कीमत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Niraj Bajaj: बजाज ऑटो के मुखिया ने मुंबई के मालाबार हिल में खरीदा आलीशान घर, जानें कितनी है कीमत
Wed, 15 Mar 2023 08:34 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 15 Mar 2023 08:34 PM IST
सार
Niraj Bajaj: हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से ग्रेजुएट नीरज फिलहाल बजाज ऑटो के चेयरमैन हैं। इसके अलावे वे बजाज अलायंस लाइफ इंश्योरेंस और बजाज अलायंस जनरल इंश्योरेंस जैसी कंपनियों के बोर्ड में भी निदेशक के रूप में शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भले ही रियल एस्टेट की कीमतें आसमान छू रही हों, पर इसका क्रेज कम होता नहीं दिख रहा है। बड़े-बड़े फिल्मी सितारे और उद्योगपति सपनों की नगरी मुंबई में आशियाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन
रियल एस्टेट से जुड़े सूत्रों के अनुसार हाल ही में उद्योगपति नीरज बजाज ने मुंबई में 252 करोड़ रुपये की खरीदारी की है। खबरों के अनुसार एक ट्रिपलेक्स फ्लैट के लिए यह डील लोढ़ा ग्रुप से जुड़े मैक्रोटेक डेवलपर्स के साथ हुई है। जानकारों के अनुसार यह देश में अब तक की सबसे महंगी डील है। यह फ्लैट दक्षिण मुंबई के आलीशान मालाबार हिल इलाके में स्थित बिल्डिंग है। यह फ्लैट 18 हजार स्वायर फुट का है। इसमें आठ पार्किंग स्लॉट हैं। यह फ्लैट बिल्डिंग के 29, 30 और 31वें फ्लोर पर है।
विज्ञापन
एक होम सर्च पोर्टल के अनुसार इस प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन 13 मार्च 2013 को हुआ है और इसके लिए 15.15 करोड़ रुपये स्टॉम्प ड्यूटी के रूप में भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से ग्रेजुएट नीरज फिलहाल बजाज ऑटो के चेयरमैन हैं। इसके अलावे वे बजाज अलायंस लाइफ इंश्योरेंस और बजाज अलायंस जनरल इंश्योरेंस जैसी कंपनियों के बोर्ड में भी निदेशक के रूप में शामिल हैं।
बजाज समूह की स्थापना जमनालाल बजाज ने की थी, जिन्होंने 1926 में समूह की स्थापना की थी। आज, यह दोपहिया, वित्तीय सेवाओं और विद्युत उपकरणों जैसे क्षेत्रों में 40 कंपनियों का एक समूह है।
पिछले महीने वेलस्पन ग्रुप के चेयरमैन बीके गोयनका ने 230 करोड़ रुपये में एक पेंटहाउस खरीदा था। यह अपार्टमेंट वर्ली में स्थित है।
पिछले साल अक्टूबर में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने मुंबई के वर्ली में ₹48 करोड़ में एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा था। यह संपत्ति इंडियाबुल्स ब्लू परियोजना में स्थित है। पचासवीं मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट का क्षेत्रफल 5,384 वर्ग फुट है और इसके साथ सात कार पार्किंग स्लॉट उपलब्ध हैं।
उन्होंने यह अपार्टमेंट कैलिस लैंड डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड से खरीदा है।
जुलाई 2022 में एडुटेक फर्म Toppr.com के प्रमोटर जिशान हयात ने रियल्टी फर्म रुस्तमजी की मुंबई स्थित एक परियोजना में 41 करोड़ रुपये में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है।