{"_id":"5ee349a08ebc3e4316320cbc","slug":"lockdown-affect-uk-economy-down-by-more-than-20-percent-in-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का असर: अप्रैल में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में जबरदस्त गिरावट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
लॉकडाउन का असर: अप्रैल में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में जबरदस्त गिरावट
Fri, 12 Jun 2020 02:53 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 12 Jun 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : पिक्साबे
ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में अप्रैल में 20.4 फीसदी की जबरदस्त गिरावट आई। कोरोना वायरस की वजह से देश में लागू लॉकडाउन का यह पहला महीना था। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने शुक्रवार को इस महामारी से अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्र विशेषरूप से पब, शिक्षा, स्वास्थ्य और वाहन बुरी तरह प्रभावित हुए। इस दौरान कारों की बिक्री में जोरदार गिरावट आई।
विज्ञापन
ब्रिटेन की सांख्यिकी विभाग के उप राष्ट्रीय सांख्यिकीविद जोनाथन एथाउ ने कहा कि अप्रैल की गिरावट देश में सबसे बड़ी रही है। यह कोविड-19 से पहले आई गिरावट से दस गुना बड़ी है। इससे पहले मार्च में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में 5.8 फीसदी की गिरावट आई थी।
विज्ञापन
ब्रिटेन में 23 मार्च से लॉकडाउन लागू है। अब अंकुशों में कुछ ढील दी जा रही है। सोमवार से गैर-आवश्यक वस्तुओं की दुकानें मसलन डिपार्टमेंटल स्टोर और इलेक्ट्रॉनिक की खुदरा दुकानें खुलने जा रही है।
विज्ञापन
दुनिया में कोरोना से 4,23,000 से ज्यादा लोगों की मौत
मालूम हो कि दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना से चार लाख 23 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 75 लाख 97 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि 38 लाख 41 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। वहीं, सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में कोरोना से एक लाख 16 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 20 लाख 89 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।