फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   loan waivers to farmers not best option, cash transfer is better, says imf gita gopinath

किसानों की कर्ज माफी नहीं सही कदम, नगद ट्रांसफर बेहतरः गीता गोपीनाथ

Wed, 23 Jan 2019 04:36 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 23 Jan 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
loan waivers to farmers not best option, cash transfer is better, says imf gita gopinath

अंतरराष्ट्र्रीय मुद्रा कोष की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ ने कहा है कि भारत में किसानों की कर्ज माफी करना राज्य सरकारों का एक सही कदम नहीं है। इसके मुकाबले उनके बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करना बेहतर है। 

विज्ञापन


दावोस में हो रहे विश्व आर्थिक मंच की गोष्ठी में शामिल होने आई गीता ने इकोनॉमिक टाइम्स से बात करते हुए कहा कि कर्ज माफी से किसानों की समस्या पूरी तरह से खत्म नहीं होगी। 

विज्ञापन

पैदावार बढ़ाने के लिए सरकार उठाए कदम

गीता ने कहा कि किसानों की समस्या को सुलझाने के लिए सरकार को उनके साथ मिलकर काम करना चाहिए। इसके साथ ही पैदावार बढ़ाने के लिए उनको बेहतर बीज व तकनीक उपलब्ध करानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से पहले किसानों को खुश करने के लिए कई राज्य सरकारों ने कर्ज माफ करने की घोषणा की है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और भाजपा ने गुजरात व आसम में किसानों के लिए कर्ज माफी का एलान किया था। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि वो प्रधानमंत्री मोदी को चैन से सोने नहीं देंगे, जब तक पूरे भारत में किसानों की कर्ज माफी नहीं होगी। 

पीएम सहित इन्होंने किया था विरोध

किसानों के लिए कर्ज माफी का पीएम नरेंद्र मोदी सहित भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भी विरोध किया था। राजन ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा था कि वो सभी राजनीतिक दल को अपने चुनावी घोषणा पत्र में इसको देने पर रोक लगाएं। 

नौकरियों को बढ़ाना भी चुनौती

गीता गोपीनाथ ने कहा है कि 2019 में एनडीए सरकार के लिए कृषि सेक्टर के अलावा नौकरियां देना भी बड़ी चुनौती बनेगा। हालांकि इसके बावजूद भी अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन करेगी। आईएमएफ ने सोमवार को भारत की जीडीपी 2019 व 2020 में क्रमशः 7.5 फीसदी और 7.7 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। हालांकि इन दो सालों में चीन की जीडीपी 6.2 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed