{"_id":"6837d264ba531a10d500c3aa","slug":"life-insurance-sector-report-claims-india-growth-over-10-pc-china-ahead-of-north-america-eu-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट में दावा: 10 वर्षों में 10.5% की दर से बढ़ेगा बीमा बाजार; तेज वृद्धि के साथ भारत होगा चैंपियन","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
रिपोर्ट में दावा: 10 वर्षों में 10.5% की दर से बढ़ेगा बीमा बाजार; तेज वृद्धि के साथ भारत होगा चैंपियन
Thu, 29 May 2025 08:50 AM IST
ज्योति भास्कर
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 29 May 2025 08:50 AM IST
सार
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीमा बाजार अगले 10 वर्षों में 10.5 फीसदी की दर से बढ़ेगा। तेज वृद्धि के साथ भारत इस क्षेत्र में चैंपियन बनकर उभरेगा। इस रिपोर्ट के मुताबिक एशियाई देशों में चीन का प्रभुत्व होगा।
विज्ञापन
बीमा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में जीवन बीमा बाजार अगले 10 वर्षों में 10.5 फीसदी की दर से बढ़ेगा। वैश्विक स्तर पर यह औसत 5 फीसदी रह सकता है। आलियांज ग्लोबल इंश्योरेंस की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में जीवन बीमा के विकास की उम्मीद भारतीय अर्थव्यवस्था में बढ़ती आर्थिक गतिविधियों और बीमा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की नीतियों के कारण है।
विज्ञापन
अधिकांश वृद्धि जीवन बीमा क्षेत्र में, चीन सबसे आगे; उसके बाद उत्तरी अमेरिका-यूरोप
रिपोर्ट के अनुसार, अधिकांश वृद्धि जीवन बीमा क्षेत्र में होगी। अतिरिक्त प्रीमियम का आधे से अधिक हिस्सा एशिया में आएगा। इसमें चीन सबसे आगे होगा। उसके बाद उत्तरी अमेरिका और यूरोप का स्थान होगा, लेकिन भारत में बहुत तेज दर से वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अनुमान: बंपर पैदावार से रिकॉर्ड 35.39 करोड़ टन अनाज का उत्पादन संभव, गेहूं का इस साल नहीं होगा आयात-निर्यात
विज्ञापन
अगले दशक में 10.5 फीसदी की वृद्धि दर के साथ भारत चैंपियन रहेगा
चीन में बीमा की विकास दर 7.8 फीसदी सालाना होगी और एशियाई क्षेत्र में पूर्ण रूप से प्रभुत्व बनाए रखेगा। अगले दशक में 10.5 फीसदी की वृद्धि दर के साथ भारत चैंपियन होगा। परिणामस्वरूप, जापान से आगे निकलकर भारत इस क्षेत्र में दूसरा सबसे बड़ा जीवन बीमा बाजार बन जाएगा।
ये भी पढ़ें- PM Modi: 'हाउसिंग बाजार में विश्वास बहाली के लिए रेरा नियमों का अनुपालन जरूरी'; समीक्षा बैठक में बोले पीएम
भारत ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 74 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी किया
एशिया और चीन वैश्विक जीवन बीमा कारोबार के लिए विकास इंजन बने रहेंगे। वैश्विक बीमा वृद्धि का लाभ उठाने के लिए भारत ने पहले ही प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा को 74 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी कर दिया है।