फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   LICs assets valued at 463 billion dollar more than the GDP of many countries including Pakistan

LIC IPO Assets Value: 463 अरब डॉलर आंकी गई एलआईसी की संपत्ति, पाकिस्तान समेत कई देशों की जीडीपी से ज्यादा

Thu, 06 Jan 2022 12:09 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 06 Jan 2022 12:09 PM IST
सार

LIC Assets Value More Than GDP Of Many Countries : देश की सबसे बडी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी के आईपीओ लॉन्च से पहले उसकी संपत्ति 463 अरब डॉलर आंकी गई है। यानी एलआईसी की वैल्यू पड़ोसी देश पाकिस्तान समेत दुनिया के कई देशों की जीडीपी से ज्यादा है।
 

विज्ञापन
LICs assets valued at 463 billion dollar more than the GDP of many countries including Pakistan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

देश की सबसे बडी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी के आईपीओ लॉन्च से पहले उसकी संपत्ति 463 अरब डॉलर आंकी गई है। यानी एलआईसी की वैल्यू पड़ोसी देश पाकिस्तान समेत दुनिया के कई देशों की जीडीपी से ज्यादा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सकल लिखित प्रीमियम के मामले में एलआईसी वैश्विक स्तर पर 5वें स्थान पर, जबकि कुल संपत्ति के मामले में यह 10वें स्थान पर है। 
विज्ञापन


65 वर्षों से सेवाएं दे रहा एलआईसी
गौरतलब है कि एलआईसी 65 से अधिक वर्षों से भारत में जीवन बीमा प्रदान कर रहा है। आकलन के मुताबिक, भारीतय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की कुल संपत्ति देश के दूसरे सबसे बड़े निजी बीमाकर्ता, एसबीआई लाइफ की संपत्ति से 16.3 गुना ज्यादा है। इस संबंध में जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, एलआईसी 36.7 खरब एयूएम के साथ भारत में सबसे बड़ा परिसंपत्ति प्रबंधक है। इसका एयूएम स्टैंडअलोन आधार पर वित्त वर्ष 2011 के लिए भारत की जीडीपी के 18 फीसदी के बराबर था। 
विज्ञापन


इन देशों की जीडीपी से ज्यादा वैल्यू
एलआईसी की संपत्ति पूरे भारतीय म्यूचुअल फंड उद्योग से 1.1 गुना अधिक है यानी 31.4 ट्रिलियन रुपये (31 मार्च, 2021 तक)। एलआईसी की संपत्ति मूल्य सोमालिया, मोजाम्बिक, दक्षिण सूडान, बुरुंडी, आदि जैसे देशों की तुलना में अधिक है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले वित्त वर्ष में पाकिस्तान की जीडीपी 280 अरब डॉलर, बांग्लादेश की 350 अरब डॉलर और श्रीलंका की जीडीपी 81 अरब डॉलर थी। यानी साफ है देश के सबसे बड़े बीमाकर्ता की कुल वैल्यू पाकिस्तान समेत कई देशों की जीडीपी से आगे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलआईसी आईपीओ को लेकर ये बड़ी अपडेट
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आईपीओ को लेकर बड़ी अपडेट आई है। इसके मुताबिक, सरकार एलआईसी के आईपीओ की कीमत कुछ विश्लेषकों के अनुमान से ज्यादा कंजर्वेटिव रख सकती है। एलआईसी का आईपीओ मार्च तिमाही में आने की संभावना है। सरकार की एलआईसी में 100 फीसदी हिस्सेदारी है। रिपोर्ट के अनुसार, इसकी वैल्यू लाख करोड़ रुपये में होगी, लेकिन यह एकल अंकों में होगी, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज (16 लाख करोड़ रुपये) और टीसीएस (13.8 लाख करोड़ रुपये) जैसी कंपनियों से कम होगी। रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने के तीसरे सप्ताह में एलआईसी आईपीओ के लिए सेबी के पास दस्तावेज जमा कर सकती है। 


एसेट क्वालिटी में किया सुधार
प्रस्तावित आईपीओ से पहले सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी ने मार्च 2021 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए अपनी एसेट क्वालिटी में सुधार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मार्च 2021 तक 4,51,303.30 करोड़ रुपये के कुल पोर्टफोलियो में से नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (एनपीए) 35,129.89 करोड़ रुपये हैं। सब-स्टैंडर्ड एसेट्स 254.37 करोड़, जबकि डाउटफुल एसेट्स 20,369.17 करोड़ रुपये और लॉस एसेट्स 14,506.35 करोड़ रुपये हैं। इसमें कहा गया है कि नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स के लिए बुक ऑफ अकाउंट्स में इरडाई के अनुसार 34,934.97 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed