फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   LIC raises over 5000 crore rupees from anchor investors ahead of IPO latest update in hindi

LIC IPO: लॉन्च से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए 5000 करोड़ रुपये, कल खुलेगा देश का सबसे बड़ा आईपीओ

Tue, 03 May 2022 11:47 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 03 May 2022 11:47 AM IST
सार

LIC Raises 5620 Crore Rupees Ahead Of IPO: सोमवार को एंकर निवेशकों के लिए खुले एलआईसी के आईपीओ को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। एंकर निवेशकों के लिए अधिकतम 5,620 करोड़ रुपये के शेयर आरक्षित थे और इसे पूरा अभिदान मिला है। इस आईपीओ के जरिए एलआईसी ने 21,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
LIC raises over 5000 crore rupees from anchor investors ahead of IPO latest update in hindi
एलआईसी आईपीओ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ कल यानी चार मई को लॉन्च होगा। इससे पहले एलआईसी का आईपीओ सोमवार को एंकर निवेशकों के लिए खुला था, इन निवेशकों ने इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्च से पहले ही एंकर निवेशकों से एलआईसी ने पूरे 5620 रुपये जुटाए हैं। 

विज्ञापन


एंकर निवेशकों से पूरा अभिदान
एक अधिकारी ने इस संबंध  में जानकारी साझा करते हुए कहा कि एंकर निवेशकों के लिए अधिकतम 5,620 करोड़ रुपये के शेयर आरक्षित थे और इसे पूरा अभिदान मिला है। गौरतलब है कि देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी ने इस आईपीओ के जरिए 21,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। गौरतलब है कि एलआईसी के आईपीओ के प्रति निवेशकों को बढ़या रुझान देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन


22 करोड़ से ज्यादा शेयरों की बिक्री
यहां बता दें कि एलआईसी आईपीओ के जरिए अपने पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी में सरकार 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने जा रही है। इसके के तहत सरकार कंपनी में अपने 22,13,74,920 शेयरों की बिक्री कर रही है और शेयर का प्राइस बैंड 902 से 949 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। सरकार ने पहले एलआईसी के आईपीओ के जरिए 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई थी और इसका साइज 65 हजार करोड़ रुपये तय किया था। लेकिन रूस-यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद भारत समेत वैश्विक शेयर बाजारों में मची भारी उथल-पुथल के बीच सरकार ने इसमें बदलाव किया। हालांकि, इश्यू साइज कम होने के बाद भी ये देश का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


17 मई को होगी बाजार में लिस्टिंग
कल चार मई को एलआईसी का आईपीओ संस्थागत और खुदरा खरीदारों के लिए खुलेगा और निवेशक नौ मई तक इसे सब्सक्राइब कर सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, एलआईसी का आईपीओ 17 मई 2022 को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होगा। फिलहाल, ग्रे-मार्केट की बात करें तो एलआईसी के शेयर 90 रुपये प्रीमियत तक पहुंच चुके हैं। 

पॉलिसीधारकों को मिलेगी छूट
गौरतलब है कि इस आईपीओ के तहत 15,81,249 शेयर कर्मचारियों के लिए और 2,21,37,492 शेयर पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित हैं। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए 9.88 करोड़ से अधिक शेयर और गैर-संस्थागत खरीदारों के लिए 2.96 करोड़ से अधिक शेयर आरक्षित हैं। खुदरा निवेशकों और पात्र कर्मचारियों को प्रति शेयर 45 रुपये की छूट मिलेगी, जबकि एलआईसी के पॉलिसीधारक 60 रुपये प्रति शेयर की छूट पा सकेंगे।

15 शेयरों का लॉट साइज
एलआईसी के आईपीओ का लॉट साइज 15 शेयरों का है। यानी अगर आप एलआईसी के आईपीओ में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आपको कम से कम 15 शेयरों के लिए बोली लगानी पड़ेगी। एलआईसी ने आईपीओ में किसी एक इन्वेस्टर के लिए दो लाख रुपये की लिमिट तय की है। इसका मतलब यह है कि आप अधिकतम 14 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं।


एलआईसी में निवेश फायदे का सौदा
शेयर बाजार के जानकारों की मानें तो अगर एलआईसी के आईपीओ के ऑफर प्राइस बैंड 949 रुपये को देखें तो यह एंबेडेड वैल्यू प्रति शेयर के हिसाब से 1.1 गुना पर मिल रहा है। दूसरी निजी बीमा कंपनियों के औसल वैल्यूशन से तुलना करें तो एलआईसी के शेयर बहुत सस्ते करीब 60 फीसदी से ज्यादा कम में मिल रहे हैं। इस हिसाब से अगर निवेशकों एलआईसी के आईपीओ में हिस्सेदारी लेना चाहते हैं तो ये उनके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed