{"_id":"64d4f61556b5226c340acf18","slug":"lic-q1-results-net-profit-surges-fourteen-fold-to-rs-9-544-cr-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"LIC Q1 Results: एलआईसी का मुनाफा 14 गुना बढ़कर 9544 करोड़ रुपये हुआ, एक साल पहले 683 करोड़ था","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
LIC Q1 Results: एलआईसी का मुनाफा 14 गुना बढ़कर 9544 करोड़ रुपये हुआ, एक साल पहले 683 करोड़ था
Thu, 10 Aug 2023 08:07 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 10 Aug 2023 08:07 PM IST
सार
LIC Q1 Results: शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि पहली तिमाही के दौरान उसकी शुद्ध प्रीमियम आय 98,363 करोड़ रुपये पर स्थिर रही। सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी अपनी लाभप्रदता बढ़ाने के लिए अपने गैर-भागीदार कोष से शेयरधारकों के कोष में धन हस्तांतरित कर रही है।
विज्ञापन
एलआईसी के नतीजे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने गुरुवार को कहा कि उसके पहली तिमाही के मुनाफे में लगभग 14 गुना वृद्धि हुई है। 30 जून को समाप्त तिमाही में कंपनी का पीएटी (प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स) 9,544 करोड़ दर्ज किया, जो एक साल पहले 683 करोड़ रुपये था। गुरुवार को बीएसई पर एलआईसी के शेयर 0.4 पर्सेंट की गिरावट के साथ 641.6 रुपये पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उक्त तिमाही के दौरान उसकी शुद्ध प्रीमियम आय 98,363 करोड़ रुपये पर स्थिर रही। सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी अपनी लाभप्रदता बढ़ाने के लिए अपने गैर-भागीदार कोष से शेयरधारकों के कोष में धन हस्तांतरित कर रही है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स में पिछले साल बताया गया था कि बीमा कर्ता पॉलिसीधारकों के फंड से लाभांश का भुगतान करने या बोनस शेयर जारी करने के लिए निर्धारित फंड में 1.8 लाख करोड़ रुपये स्थानांतरित करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
कंपनी का सॉल्वेंसी अनुपात, जो एक बीमाकर्ता की अपने दीर्घकालिक ऋण दायित्वों को पूरा करने की क्षमता का माप है, पिछले साल के 1.88 की तुलना में मामूली सुधार के साथ 1.89 हो गया।