फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   kvic will have a business of 0ne lakh crore rupees, five crore job creation will be done

एक लाख करोड़ का होगा खादी कारोबार, पांच करोड़ लोगों को मिलेगा रोजगारः गडकरी

Tue, 17 Dec 2019 07:30 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 17 Dec 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
kvic will have a business of 0ne lakh crore rupees, five crore job creation will be done
नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

देश के ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को घरों के आसपास ही रोजगार मिल सके, इसके लिए सरकार खादी एवं ग्रामोद्योग कारोबार में भारी बढ़ोतरी की तैयारी कर रही है। जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में आतंकवाद से पीड़ित महिलाओं के बनाए रूमाल के लॉन्चिंग समारोह में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, इस समय खादी एवं ग्रामोद्योग का कारोबार 75 हजार करोड़ का है, जिसे अगले साल तक बढ़ाकर एक लाख करोड़ करने का लक्ष्य है। पांच साल में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाकर कारोबार को दो लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाना है। इससे गांव में रहने वाले पुरुष एवं महिलाओं को घर के आसपास ही प्रतिदिन कम-से-कम 250 रुपये की दिहाड़ी मिलेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगरोटा की रूमाल बनाने वाली इकाई में महिला कामगार को प्रति रूमाल दो रुपये मजदूरी मिलती है। उन्होंने खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग से मजदूरी बढ़ाकर तीन रुपये करने को कहा है। इस अवसर पर पेटीएम ने दो करोड़ रूमाल अपने प्लेटफॉर्म पर बेचने के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग से समझौता किया। इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष वीके सक्सेना ने कहा कि शुरुआत में नगरोटा में बने पांच करोड़ रूमाल बेचने का लक्ष्य रखा गया है। 

विज्ञापन

पांच करोड़ रोजगार सृजन का लक्ष्य

एक अन्य कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और पांच करोड़ रोजगार सृजित करने को लेकर प्रयास जारी हैं। सरकार अर्थव्यवस्था को उच्च प्राथमिकता दे रही है, लेकिन सुरक्षा मसले भी अहम हैं। सरकार को एक समय में विभिन्न विषयों पर काम करना होता है। उन्होंने कहा कि हम अर्थव्यवस्था पर ध्यान दे रहे हैं। स्थिति चुनौतीपूर्ण है, लेकिन तीव्र आर्थिक वृद्धि वाली अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ेगी। हमारा लक्ष्य पांच करोड़ रोजगार सृजन करना है। बुनियादी ढांचा, खेती और जनजातीय विकास हमारी प्राथमिकता में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed