फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Krishan Pal Gurjar said relaxations will not be provided to Tesla unless it participates in manufacturing activities in India

टेस्ला को सरकार की दो टूक: स्थानीय स्तर पर वाहनों के निर्माण के आश्वासन के बिना भारतीय बाजार उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे

Wed, 09 Feb 2022 04:18 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 09 Feb 2022 04:18 AM IST
सार

भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि टेस्ला इस समय सिर्फ अपने वाहनों का भारत में निर्यात करना चाहती है। इसके लिए कंपनी कर रियायत भी चाह रही है। जबकि हम चाहते हैं कि कंपनी यहीं फैक्टरी लगाए। फैक्टरी लगी तो यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कम कीमत पर वाहन उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
Krishan Pal Gurjar said relaxations will not be provided to Tesla unless it participates in manufacturing activities in India
भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर। - फोटो : Twitter@KPGBJP

विस्तार

इलेक्ट्रिक कारें और अन्य वाहन बनाने वाली कंपनी टेस्ला को भारतीय बाजार में प्रवेश देने के मामले में सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। लोकसभा में भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सरकार टेस्ला को स्थानीय स्तर पर वाहनों के निर्माण के आश्वासन के बिना भारतीय बाजार उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे।

विज्ञापन


सदन में प्रश्नकाल के दौरान कई सवालों के जवाब में गुर्जर ने कहा कि टेस्ला का हम भारत में उसका स्वागत करेंगे। हालांकि इसके लिए उसे यहां के नियम मानने होंगे। हम नहीं चाहते कि टेस्ला चीन या किसी अन्य देश में निर्मित वाहनों को यहां डंप करे। इसके बदले हम चाहते हैं कि टेस्ला यहीं पर फैक्टरी लगाए और वाहन बनाए।
विज्ञापन


रोजगार के अवसर और छोटे उद्योगों को होगा लाभ
गुर्जर ने कहा कि टेस्ला इस समय सिर्फ अपने वाहनों का भारत में निर्यात करना चाहती है। इसके लिए कंपनी कर रियायत भी चाह रही है। जबकि हम चाहते हैं कि कंपनी यहीं फैक्टरी लगाए। फैक्टरी लगी तो यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कम कीमत पर वाहन उपलब्ध होंगे। यहीं कलपुर्जे बनेंगे, जिसका लाभ छोटे उद्योगों को होगा। यहां से वाहनों का निर्यात होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल निर्माण में सरकार को मिली है सफलता
उल्लेखनीय है कि सरकार ने मोबाइल निर्माण मामले में भी यही नीति अपनाई थी। इसके कारण उत्तर प्रदेश में कई कंपनियों ने फैक्टरी लगाई। प्रदेश में मोबाइल निर्माण का काम कर रही एपल और सैमसंग मोबाइल निर्माता कंपनियों ने बीते एक साल में 40 हजार करोड़ रुपये के मोबाइल का उत्पादन किया है। इनमें से 15,000 करोड़ रुपये के मोबाइल का निर्यात हुआ है।


कर में रियायत चाहते हैं मस्क
टेस्ला के मुखिया एलन मस्क लगातार भारतीय बाजार में कंपनी की पहुंच बनाने में लगे हैं। फिलहाल पूरी तरह से तैयार इलेक्ट्रिक वाहनों पर सौ फीसदी शुल्क लगता है। मस्क इसमें रियायत की मांग कर रहे हैं। हालांकि सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत का बाजार हासिल करने के लिए टेस्ला को यहां निर्माण फैक्ट्री स्थापित करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed