Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   know if you health insurance policy will cover the cost of corona virus treatment or not

चिंता-मनी 9: हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी से कोरोना का इलाज होगा?

Fri, 21 Aug 2020 02:39 PM IST
‌डिंपल अलवधी नारायण कृष्णमूर्ति, आर्थिक सलाहकार, नई दिल्ली
नारायण कृष्णमूर्ति, आर्थिक सलाहकार, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 21 Aug 2020 02:39 PM IST
सार

रमेश शंकर 46 साल के हैं और उन्हें ब्लड प्रेशर है। इन दिनों वह बेहद चिंतित हैं कि अगर कोरोना की जांच में वे पॉजिटिव पाए गए, तो उनका मौजूदा हेल्थ इंश्योरेंस उनके अस्पताल में दाखिले और इलाज को कवर नहीं करेगा। 
-नारायण कृष्णमूर्ति, आर्थिक सलाहकार

विज्ञापन
know if you health insurance policy will cover the cost of corona virus treatment or not
हेल्थ इंश्योरेंस - फोटो : pixabay

विस्तार

कोविड-19 ने हमारे जीवन के सभी पहलुओं को प्रभावित किया है और इस दौर में लोगों के चिंतित होने की वजहें बढ़ती जा रही हैं। बेशक केंद्र और राज्य सरकारों ने अस्पतालों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज सुनिश्चित करने के लिए तमाम कदम उठाए हैं, लेकिन कोरोना का महंगा इलाज बहुत चिंतित करने वाला है। सरकारी अस्पतालों में इलाज का खर्च हालांकि कम है, पर अस्पतालों में दयनीय स्थिति के कारण लोग वहां जाना नहीं चाहते। ऐसे में, जिनके पास हेल्थ इंश्योरेंस हैं, वे इस पर विचार कर रहे हैं कि अगर उनका इंश्योरेंस कोरोना के इलाज को कवर करता हो, तो वे निजी अस्पतालों में इलाज करा सकते हैं।  

विज्ञापन


बेसिक हेल्थ इंश्योरेंस
बेसिक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी स्वास्थ्य से जुड़ी उन हर समस्याओं को कवर करती है, जिनके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। इसलिए हार्ट अटैक, दुर्घटनाओं से जुड़ी सर्जरी और बेहद जटिल शारीरिक स्थितियां समेत वे तमाम बीमारियां हेल्थ इंश्योरेंस में कवर होती हैं, जिन्हें पॉलिसी दस्तावेज की सूची में शामिल किया गया है। मोतियाबिंद जैसी कई दिनों तक चलने वाली सर्जरी तथा उन छोटी चिकित्सीय प्रक्रियाओं को भी पॉलिसी दस्तावेज में कवर की जाने वाली बीमारियों में शामिल किया जाता है, जिनमें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ती। 
विज्ञापन


पॉलिसी में अस्पताल में भर्ती होने से पहले तथा बाद के चिकित्सा खर्च को भी कवर किया जाता है। सच्चाई यह है कि इलाज के लिए जरूरी हर तरह की जांच को बेसिक हेल्थ इंश्योरेंस में कवर किया जाता है। बल्कि आजतक तो कुछ हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसियां ओपीडी कंसल्टेशन का खर्च भी कवर करती हैं और इसमें कोई तय सीमा नहीं है। इस लिहाज से अस्पताल में रहकर कोविड-19 का इलाज कराना भी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के दायरे में आता है। लिहाजा रमेश शंकर को चिंतित नहीं होना चाहिए, क्योंकि उनकी बेसिक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी उसके तय दायरे के अनुसार कोविड-19 के इलाज को कवर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बेसिक पॉलिसी की समस्याएं
हमारे यहां सरकारों ने हालांकि अस्पतालों के लिए कोविड-19 के इलाज की फीस की सीमा तय कर दी है, लेकिन वास्तविकता यही है कि इसके इलाज का खर्च बहुत ज्यादा आ रहा है। कोरोना के इलाज के लिए अस्पताल में एक सप्ताह से 10 दिन तक रहने का खर्च बीमारी की गंभीरता के अनुपात में पांच से आठ लाख रुपये है। लेकिन इस खर्च का बड़ा हिस्सा मेडिकल कनज्यूमेबल-यानी मास्क, दस्ताने, सैनिटाइजर आदि के तहत है, जिसे हेल्थ इंश्योरेंस कवर नहीं करता। दरअसल कोई भी बेसिक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी किसी खास बीमारी के इलाज के दौरान या अस्पताल में भर्ती होने पर मेडिकल कनज्यूमेबल का खर्च कवर नहीं करता। 

कोरोना के इलाज में होने वाले खर्च का बड़ा हिस्सा पीपीई किट्स, मास्क, फेस शील्ड, सैनिटाइजर जैसे मेडिकल कनज्यूमेबल का खर्च है। सच्चाई यह है कि अस्पताल में कोरोना का इलाज कराने पर 40 से 50 फीसदी खर्च मेडिकल कनज्यूमेबल का होता है। यानी एक बेसिक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी कोरोना के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होने का खर्च तो कवर करेगी, लेकिन हेल्थ इंश्योरेंस का ढांचा ही इस तरह का है कि यह इलाज के दौरान अस्पताल का पूरा खर्च कवर नहीं करता। ऐसी स्थित में रमेश शंकर को या तो इलाज का आधा खर्च अपनी जेब से चुकाने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए या फिर उन्हें कोरोना स्पेशल हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed