फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   know about what is minimum support price MSP and how it is beneficial for farmers

आखिर क्या है MSP जिसे लेकर हो रहा है हंगामा? किसानों के लिए कैसे है लाभदायक? जानिए सबकुछ

Wed, 02 Dec 2020 01:08 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 02 Dec 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
know about what is minimum support price MSP and how it is beneficial for farmers
एमएसपी - फोटो : pixabay

नए कृषि कानूनों पर सरकार भले ही आत्मविश्वास से भरी है, लेकिन देश के अन्नदाता इसका विरोध कर रहे हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर किसान संगठनों में नाराजगी है। तो आइए जानते हैं एमएसपी क्या है, किसानों को इससे कैसे फायदा होता है, किस आधार पर इसकी गणना होती है, इसे तय करने में क्या समस्या आती है, आदि।

विज्ञापन


क्या है एमएसपी?
न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत सरकार किसानों द्वारा बेचे जाने वाले अनाज की पूरी मात्रा खरीदने के लिए तैयार रहती है। जब बाजार में कृषि उत्पादों का मूल्य गिर रहा होता है, तब सरकार किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पाद खरीदकर उनके हितों की रक्षा करती है। सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा फसल बोने से पहले ही कर दी जाती है। 

विज्ञापन

कैसे तय होती है एमएसपी का दर?
केंद्र सरकार कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का एक संलग्न कार्यालय है। यह जनवरी 1965 में अस्तित्व में आया था। इसे कृषि उत्पादों के संतुलित एवं एकीकृत मूल्य संरचना तैयार करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था। आयोग की सिफारिश पर ही सरकार एमएसपी तय करती है। आयोग द्वारा 23 कृषि फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी किए जाते हैं। इनमें सात अनाज, पांच दलहन, सात तिलहन और चार नकदी फसलें शामिल हैं। हालांकि इस आयोग को संसद से मान्यता प्राप्त नहीं है। 

एमएसपी तय करने के कारक क्या हैं?
इसके प्रमुख कारक निम्नलिखित हैं-

  • मांग और आपूर्ति
  • उत्पादन की लागत
  • घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य प्रवृत्तियां
  • अंतर-फसल मूल्य समता
  • कृषि और गैर-कृषि के बीच व्यापार की शर्तें
  • उस उत्पाद के उपभोक्ताओं पर एमएसपी का संभावित प्रभाव
विज्ञापन

एमएसपी का फॉर्म्युला क्या है?
  • कीमत A1 = शारीरिक श्रम + पशु श्रम + मशीनी लेबर + जमीनी राजस्व + अन्य कीमतें
  • कीमत A2 = कीमत A1 + जमीन का किराया
  • पारिवारिक श्रम = परिवार के सदस्यों की मेहनत
  • कीमत C2 = कीमत A1 + पारिवारिक श्रम + स्वामित्व वाली जमीन का किराया + स्थायी पूंजी पर ब्याज (जमीन छोड़कर)

किसानों के लिए कैसे है लाभदायक?
एमएसपी तय करने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि अगर बाजार में किसानों के फसल का दाम गिरता है, तब भी किसानों को इस बात की तसल्ली मिलती है कि सरकार उन्हें तय एमएसपी अदा करेगी। इससे देश के अन्नदाताओं का नुकसान कम होता है क्योंकि इसके तहत उन्हें एक निश्चित भाव मिलना तय रहता है। 

इसे तय करने में क्या समस्या आती है?
एमएसपी तय करते समय कई दिक्कतें आती हैं, जो निम्नलिखित हैं-
  • खेती के क्षेत्र में जबरदस्त विविधता
  • जलवायु, भौगोलिक स्थिति और मिट्टी के प्रकार में अंतर
  • खेतिहार मजदूर पर साफ तस्वीर यानी उनकी साफ स्थिति स्पष्ट न होना
  • अलग-अलग परिचालन लागत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed