फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   JSPL posts over Rs 1900 cr consolidated profit after tax in fourth quarter

मुनाफा : जेएसपीएल को चौथी तिमाही में 1900 करोड़ से अधिक का समेकित लाभ

Wed, 12 May 2021 07:00 PM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 12 May 2021 07:00 PM IST
सार

पिछले साल जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल)  ने 1818 करोड़ का मुनाफा कमाया था।

विज्ञापन
JSPL posts over Rs 1900 cr consolidated profit after tax in fourth quarter
जिंदल स्टील एंड पॉवर - फोटो : social media

विस्तार

जिंदल स्टील एंड पावर लि. (जेएसपीएल) ने बुधवार को बताया कि मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा बढ़कर 1,900.51 करोड़ रुपये हो गया। इसका मुख्य कारण आय में बढ़ोतरी है।

विज्ञापन


जेएसपीएल ने एक नियामकीय सूचना में बीएसई को बताया कि कंपनी ने पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही में 82.13 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था। पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च 2021 के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 11,903.59 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 6,819.73 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन


मार्च 2021 तिमाही में जेएसपीएल का कुल खर्च 8,082.92 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 6,603.65 करोड़ रुपये था। एकल आधार पर जेएसपीएल ने मार्च 2021 तिमाही में 3,425.98 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 281.74 करोड़ रुपये था। वहीं जनवरी-मार्च 2021 के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 11,083 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 5,930.31 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेएसपीएल ने एक बयान में कहा कि 2020-21 की चौथी तिमाही में इस्पात, बिजली और विदेशी खनन परिचालन में शानदार प्रदर्शन के दम पर उसने 13,190 करोड़ रुपये की सर्वाधिक समेकित सकल आय अर्जित की।

कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 में 574 करोड़ रुपये के नुकसान के मुकाबले वित्त वर्ष 2020-21 में 5,527 करोड़ रुपये का समेकित लाभ हुआ। बैलेंस शीट को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने से चौथी तिमाही में शुद्ध ऋण में 3,475 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2020-21 में 13,773 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। मार्च 2021 की समाप्ति पर 22,146 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध ऋण है।


उसने कहा कि देश के भीतर निर्माण गतिविधियों में मंदी और ऑक्सीजन आपूर्ति में परिवर्तन से हाल ही में उत्पादन और बिक्री कम हुई है। जेएसपीएल ओपी जिंदल समूह की कंपनी है जो इस्पात, बिजली, खनन और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़ी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed