फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jio-BP to set up EV charging stations in 17 Nexus malls

EV Charging Stations: नेक्सस के 17 मॉल में ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाएगी जियो-बीपी, पहले चरण में इन शहरों में की जाएगी स्थापना

Wed, 22 Jun 2022 11:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 22 Jun 2022 11:13 PM IST
सार

जियो-बीपी ने एक बयान में कहा में कहा कि साझेदारी के तहत भारत के 13 शहरों में स्थित 17 नेक्सस मॉल्स में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन और बैटरी रोल आउट स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Jio-BP to set up EV charging stations in 17 Nexus malls
चार्जिंग स्टेशन - फोटो : ANI

विस्तार

नेक्सस मॉल्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और बीपी की संयुक्त उद्यम इकाई जियो-बीपी के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत नेक्सस मॉल्स में अत्याधुनिक ईवी चार्जिंग और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। गौरतलब है कि नेक्सस मॉल देश के सबसे बड़े मॉल चेन में शामिल है। 

विज्ञापन


जियो-बीपी ने एक बयान में कहा में कहा कि साझेदारी के तहत भारत के 13 शहरों में स्थित 17 नेक्सस मॉल्स में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन और बैटरी रोल आउट स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इन चार्जिंग स्टेशनों पर दो और चार पहिया वाहन चार्ज किए जा सकेंगे। खास बात यह होगी कि इनका 24 घंटे इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन


बयान में कंपनी ने बताया है कि पहले चरण में ये चार्जिंग स्टेशन नवी मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद स्थित नेक्सस मॉल में उपलब्ध होंगे। ये चार्जिंग स्टेशन जून 2022 से चालू हो जाएंगे। जियो-बीपी की इस पहल से ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) मूल्य श्रृंखला के सभी हितधारकों को फायदा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल कंपनी ने भारत के दो सबसे बड़े ईवी चार्जिंग हब को बनाया और उन्हें लॉन्च किया था। गौरतलब है कि जियो-बीपी, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और बीपी की संयुक्त उद्यम इकाई है। जियो-बीपी का इलेक्ट्रिक मोबिलिटी व्यवसाय, भारतीय उपभोक्ताओं चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed