फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   jet airways freedom sales offer for international passengers

जेट एयरवेज ने निकाला स्वतंत्रता दिवस पर ऑफर, 9 दिन करें सस्ते में विदेश यात्रा

Tue, 07 Aug 2018 03:34 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 07 Aug 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
jet airways freedom sales offer for international passengers

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अगर आप विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो फिर सस्ते में टिकट बुक करा सकते हैं। घाटे में चल रही जेट एयरवेज ने 15 अगस्त के मौके पर  एक सेल ऑफर निकाला है, जिसके जरिए आप ऐसा कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आज से शुरू हुआ ऑफर

कंपनी का ऑफर आज (7 अगस्त) से शुरू हुआ है जोकि 15 अगस्त तक चलेगा। इस ऑफर के तहत यात्रियों को इकोनॉमी व बिजनेस क्लास की टिकट की बुकिंग पर 30 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। 
विज्ञापन


20 शहरों में कर सकेंगे यात्रा

यात्री इस ऑफर के तहत विश्व के 20 शहरों में यात्रा करने के लिए टिकट बुक करा सकते हैं। इन शहरों में यूरोप के शहर भी शामिल हैं। यात्रियों को इसके तहत एकतरफा या फिर रिटर्न टिकट के लिए एक ही किराया देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शहरों में कर सकते हैं यात्रा

इस ऑफर के तहत जिन शहरों में यात्रा हो सकेगी उनमें लंदन, मैंचेस्टर, एमस्टर्डम, बुडापेस्ट, मेड्रिड, एडिनबर्ग, हैमबर्ग, पीसा, लक्जमबर्ग, वियना, डसेलडोर्फ, पेरिस, दुबई, अबुधाबी, शारजाह, बहरीन, दोहा, दमम्म, रियाद, जेद्दा, कुवैत, मस्कट, ढाका, काठमांडू, कोलांबो, बैंकॉक, सिंगापुर, हांगकांग और टोरंटो शामिल हैं। 

कंपनी ने नहीं बेची हिस्सेदारी

jet airways freedom sales offer for international passengers

देश की प्रमुख एयरलाइंस कंपनी जेट एयरवेज के हालात भी कुछ-कुछ विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस जैसे हो गए हैं। मीडिया में जारी खबरों के मुताबिक, कंपनी ने अपने कर्मचारियों को साफ कह दिया है कि उसके पास दो महीने का ही पैसा शेष है, जिससे कंपनी चल सकेगी।

हालांकि कंपनी के मालिक विजय गोयल ने इन रिपोर्ट्स को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने एक लिखित बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि मीडिया में कंपनी की वित्तीय हालत की खबरें सफेद झुठ है। 

वहीं कंपनी ने हिस्सेदारी की बिक्री से संबंधित किसी के साथ बातचीत से भी इंकार करती है। बता दें कि इससे पहले खबरें आई थीं कि कंपनी ने कर्मचारियों के वेतन में कटौती करने का फैसला लिया है।

कंपनी ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि वो कॉस्ट कटिंग करने के 60 दिनों बाद फिर से समीक्षा करेंगे और इसकी जानकारी देंगे, कि क्या कंपनी आगे भविष्य में चल पाएगी या फिर नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed